clix - Unit 3: The Solar System and Beyond
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
New profile photo
×
Unit 3: The Solar System and Beyond

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

4.2 गतिविधि : लम्बन (शारीरिक संकेत)

शब्दकोष




विधि:

  1. एक दीवार चुनिए जिसपर कुछ चीज़ें/ आकृतियां हों (पोस्टर, खिड़कियां, इत्यादि)| दीवार की ओर मुंह करके उससे कम-से-कम 10 फीट दूर खड़े हो जाइए|

  2. अपनी नाक के सामने, चेहरे से लगभग 6 इंच दूर, एक पेन रखिए| एक आंख बंद करके पेन को देखिए और दीवार पर पेन के पास दिखने वाला कोई निशान (उसे X कहेंगे) चुन लीजिए|

  3. अब दूसरी आंख बंद कीजिए और बंद की हुई आंख खोल लीजिए| क्या पेन अभी भी X के पास ही दिख रही है? नहीं! वह दूसरी जगह दिख रही है| इसे लम्बन4 कहते हैं| अब इस स्थिति से दीवार पर पेन के नज़दीक का कोई निशान (उसे Y कहेंगे) चुन लीजिए|

  4. X और Y एक दूसरे से कितने दूर हैं?

  5. अब अपनी बांह को पूरा फैलाकर आगे कीजिए और पेन पकड़कर 2 और 3 को दोबारा कीजिए| क्या दोनों निशानों के बीच की दूरी अभी भी उतनी है जितनी पहले थी?

  6. आप देखेंगे कि जब पेन आंखों के नज़दीक थी, तब निशानों के बीच की दूरी ज्यादा थी| अतः जब वस्तुएं नजदीक होती हैं तब लम्बन ज्यादा होता है|


जैसा कि आप जानते हैं कि पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है| इसलिए हमें पृथ्वी की कक्षा में दो ऐसे प्रेक्षण बिंदु मिलते हैं जो एक दूसरे से बिल्कुल विपरीत दिशा में होते हैं (चित्र 1 में स्थान A और स्थान B)| स्थान A से देखने पर तारा S तारा Y के नज़दीक दिखेगा| 6 महीने बाद, स्थान B से देखने पर तारा S तारा X के नज़दीक दिखेगा| तारा S की स्थिति में इस बदलाव को देखने के लिए बेहद संवेदनशील उपकरण चाहिए होते हैं| इन दो स्थानों (A और B) से निकलने वाली प्रेक्षण रेखाओं के बीच बनने वाले कोण की मदद से सूर्य से तारा S की दूरी निकाली जाती है|
 

Hindi_U3L4_Fig1
चित्र 1: लम्बन: दो अलग-अलग प्रेक्षण बिन्दुओं से देखने पर किसी वस्तु की स्थिति में आभासीय बदलाव


आपने यह भी गौर किया होगा कि तारों का बहुत हल्का रंग भी होता है| कुछ तारे नीले-से दिखते हैं और कुछ लाल| तारे का रंग उसके तापमान पर निर्भर करता है| वेगा (अभिजीत) जैसे नीले तारों का तापमान आर्द्रा (बीटलजूस) जैसे लाल तारों से ज्यादा होता है| मगर तारों का तापमान अलग-अलग क्यों होता है? किसी तारे का तापमान या उसके द्वारा पैदा की जाने वाली ऊर्जा की मात्रा उसके द्रव्यमान और उसकी उम्र पर निर्भर करते हैं| तारे कैसे पैदा होते हैं, उनमें क्या बदलाव आते हैं, और आखिर में उनके साथ क्या होता है, यह जानने के लिए नीचे दी गई वीडियो देखें:!

 

Watch  निचे दिया गया विडिओ देखे| उस विडिओ में तारोंके जीवन और मृत्यु के बारे में दिखाया गया है |
विडिओ के बारे में आपके विचार नोटबुक में लिखे |

(लिखने के लिए यहां क्लिक करें)
Enter

द डेथ ऑफ़ स्टार्स (तारों की मृत्यु):
(https://www.spacetelescope.org/videos/hubblecast52a/)

4दो प्रेक्षण रेखाओं से देखने पर किसी वस्तु की स्थिति में दिखने वाला आभासी बदलाव लम्बन कहलाता है, और उसे इन रेखाओं के बीच के कोण की मदद से नापा जाता है|