clix - Unit 3: The Solar System and Beyond
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
New profile photo
×
Unit 3: The Solar System and Beyond

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

1.2 ग्रह

शब्दकोष



सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं| आपको पता होगा कि हमारे सौर मण्डल में आठ ग्रह हैं| क्या आप उनके नाम बता सकते हैं? उनमें से एक तो हमारी पृथ्वी ही है! बाकी सात ग्रहों में से पांच तो नंगी आंखों से दिख जाते हैं| वे हैं बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि| रात के आकाश में चन्द्रमा और शुक्र के बाद सबसे चमकीला पिंड बृहस्पति है| मंगल और शनि भी काफी चमकीले दिखाई देते हैं क्योंकि तारों की अपेक्षा वे हमसे कहीं ज्यादा करीब हैं| अपने शिक्षक या किसी जानकार व्यक्ति की मदद से इन ग्रहों को देखने की कोशिश कीजिए| अरुण और वरुण को देखने के लिए दूरदर्शी की मदद लेनी पड़ती है| इन सभी ग्रहों के आकार, सूर्य से दूरी, घूर्णन और परिक्रमण गतियां अलग-अलग हैं (अधिक जानकारी के लिए तालिका 1 देखें)|

तालिका 1: सूर्य और ग्रहों से सम्बन्धित कुछ बुनियादी आंकड़े
 

ग्रह का नाम

द्रव्यमान
(M⊕)

त्रिज्या
(R⊕)

सूर्य से औसत दूरी
(खगोलीय इकाई)

घूर्णन अवध

परिक्रमण अवध

सूर्य

332946

109

0

25 पृथ्वी दिवस

लागू नहीं होता

बुध

0.06

0.38

0.387

58.65 पृथ्वी दिवस

87.97 पृथ्वी दिवस

मंगल

0.82

0.95

0. 723

243.03 पृथ्वी दिवस    

1.88 पृथ्वी वर्ष

पृथ्वी

1

1

1

1 पृथ्वी दिवस

365.256 पृथ्वी दिवस   

शुक्र

0.11

0.52      

1.524

24 घंटे 37 मिनट

224.7 पृथ्वी दिवस

बृहस्पति

317.8      

 

5.203

9 घंटे 50 मिनट

11.86 पृथ्वी वर्ष

शनि

95.2

9.45

9.537

10 घंटे 14 मिनट

29.46 पृथ्वी वर्ष

अरुण

14.6

4.01

19.19

17 घंटे 14 मिनट

84.01 पृथ्वी वर्ष

वरूण     

17.2

3.88

30.07

16 घंटे 3 मिनट

164.8 पृथ्वी वर्ष

M⊕: द्रव्यमान (पृथ्वी के द्रव्यमान को इकाई मानते हुए); पृथ्वी का द्रव्यमान 5.97×1024 किलोग्राम है|

R⊕: त्रिज्या (पृथ्वी की त्रिज्या को इकाई मानते हुए); पृथ्वी की त्रिज्या 6371 किलोमीटर है|

1 खगोलीय इकाई: पृथ्वी के केंद्र से सूर्य के केंद्र की औसत दूरी = 149.6X106 किलोमीटर


सारणी को देखें और निम्नलिखित को अपनी नोटबुक में लिखें।

a. कौनसा या कौनसे ग्रह पृथ्वी जैसे हैं और किस संदर्भ में। उदाहरण – शुक्र ग्रह का घूर्णन काल पृथ्वी के घूर्णन काल के समान है। यह 24 घंटे 37 मिनट है।

b. कौनसा ग्रह साइज़ में सबसे बड़ा है?

c. कौनसा ग्रह साइज़ में सबसे छोटा है?

d. कौनसा ग्रह सूर्य से सबसे पास है?

e. कौनसा ग्रह सूर्य से सबसे दूर है?

f. कौनसा ग्रह सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमण पूरा करने में सबसे कम समय लेता है? g. कौनसा ग्रह सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमण पूरा करने में सबसे अधिक समय लेता है?
 

(लिखने के लिए चित्र पर क्लिक करें)
Enter

देखें कि बाकी लोगों ने अपनी नोटबुक में क्या लिखा है। यदि आपको दूसरों की नोटबुक में लिखा हुआ कुछ रोचक या समस्यापूर्ण लगता है तो उस पर टिप्पणी करें।

आइए एक गतिविधि के जरिए देखें कि ग्रह सूर्य की परिक्रमा कैसे करते हैं|