clix - Atom in Chemistry
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Atom in Chemistry

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

परमाणु की ज़रूरत 2

परमाणु की ज़रूरत
 
शायद आपने परमाणु का नाम सुना हो।
 
क्या आप इसका चित्र अपनी कॉपी में बना सकते हैं?
 
अगर हमें तत्व, यौगिक और रासायनिक क्रिया को समझना है, तो पहले हमें परमाणु को समझना होगा।
 
उसके बारे में एक मोटी सी बात है कि - परमाणु किसी तत्व का सबसे छोटा कण है। इसे हम आंखों से नहीं देख सकते। और आमतौर पर यह स्वतंत्र रूप से नहीं मिलते।
 
जैसे हाइड्रोजन गैस को ही ले लीजिए। अगर हम कल्पना करें कि हमारे पास इस गैस का सबसे छोटा कण है तो आपको इसमें हाइड्रोजन के दो परमाणु एक दूसरे से संयोजित हुए मिलेंगे।
 
इसी तरह हमारे पास शुद्ध ऑक्सीजन गैस हो तो हमें इसका सबसे छोटा कण जो मिलेगा उसमें ऑक्सीजन के दो परमाणु एक दूसरे से संयोजित होंगे।
 
जब एक से ज्यादा परमाणु आपस में संयोजित होते हैं तो हम इसे अणु कहते हैं।
 
ऐसा क्यों है कि सामान्य ताप और दाब पर हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के हमें अणु मिलते हैं - परमाणु नहीं?
 
ऐसा नहीं कि परमाणु सिर्फ अपने ही तत्व के परमाणुओं से जुड़ते हैं।
 
जैसे नमक को ही देखिए - अगर हम इसका सबसे छोटा कण लें तो हमें इसमें सोडियम का एक परमाणु क्लोरीन के एक परमाणु से जुड़ा हुआ मिलेगा।
 
पानी की बात करें तो हमें - इसके सबसे छोटे कण में, हाइड्रोजन के दो परमाणु, ऑक्सीजन के एक परमाणु के साथ संयोजित मिलेगा।
 
नमक और पानी के सबसे छोटे कण को भी अणु ही कहेंगे। क्योंकि उसमें एक से अधिक परमाणुओं का संगम है।
 
ऐसे और भी बहुतेरे उदाहरण हैं जिनकी हम आगे चर्चा करने वाले हैं।
 
अगर परमाणु के नज़रिए से देखें तो हमारे सामने दो प्रमुख सवाल हैं

1. अधिकतर तत्वों के परमाणु स्वंत्रत क्यों नहीं रह पाते?
 
2. परमाणु अन्य तत्वों के परमाणुओं के साथ संयोजन करके क्या हासिल करता है?

 
अगर हम इन सवालों के जवाब ढूंढ़ पाएं हमें तत्वों के रासायनिक रूप से क्रियाशील होने और यौगिक बनने के पीछे की योजना और तर्क की जानकारी मिल सकती है।
 
 
और हम प्रकृति के एक बहुत बड़े रहस्य को भी समझ सकते हैं।

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:13:24]