clix - Atom in Chemistry
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Atom in Chemistry

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

रसायन शास्त्र की भाषा 2

रसायन शास्त्र की भाषा
 

कुछ तत्वों के संकेत उनके अँग्रेज़ी नाम से नहीं बनते, बल्कि लैटिन नाम से बनते हैं। जैसे सोडियम का संकेत Na है जो उसके लैटिन नाम नैट्रियम से बना है। इसी प्रकार से पोटैशियम का संकेत K उसके लैटिन नाम कैलियम से बना है, लोहे का संकेत Fe फेरम पर आधारित है।
 

कुछ तत्वों के नाम और संकेत नीचे तालिका में दिए गए हैं।
 

तुमने ध्यान दिया होगा कि कई आम पदार्थों के नाम इस तालिका में नहीं हैं। जैसे लकड़ी, शक्कर, पीतल, कागज़, प्लास्टिक वगैरह। ऐसा इसलिए क्योंकि ये तत्व नहीं हैं। जैसे, यह जानकर तुम्हें शायद आश्चर्य होगा कि पीतल एक तत्व नहीं है बल्कि ताम्बे और जस्ते का मिश्रण है।
 

अब तुम शायद पूछोगे कि इन पदार्थों के संकेत नहीं होते क्या। क्या उनके संक्षिप्त नाम नहीं होते? जवाब है कि होते हैं। 

 
तत्व का नाम          अंग्रेजी नाम      लैटिन नाम      संकेत    
Aluminium Aluminium   Al
Calcium Calcium   Ca
Carbon Carbon   C
Chlorine Chlorine   Cl
Chromium Chromium   Cr
Silver Silver Argentum Ag
Copper Copper Cuprium Cu
Sodium Sodium Natrium Na
Gold Gold Aurum Au
Hydrogen Hydrogen   H
Iodine Iodine   I
Iron Iron Ferrum Fe
Nitrogen Nitrogen   N
Nickel Nickel   Ni
Oxygen Oxygen   O
Phosphorus Phosphorus   P
Sulphur Sulphur   S
Potassium Potassium Kalium K
 

संकेत लिखने से एक फायदा तो यह है कि हर बार पूरा नाम नहीं लिखना पड़ता। मगर इसका एक मतलब और है। जब हम कहते हैं कि ‘लोहा’ तो उससे यह पता नहीं चलता कि कितना लोहा। मगर लोहे का संकेत Fe लोहे के एक परमाणु का संकेत है। मतलब यह लोहे के परमाणु के भार के बराबर लोहे का द्योतक है। यदि हम लोहे के दो परमाणु दर्शाना चाहें तो हमें 2 Fe लिखना होगा।

परमाणुओं के बारे में हम आगे पढ़ने वाले हैं। 

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:13:39]