clix - Atom in Chemistry
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Atom in Chemistry

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

आवर्त सारिणी

रासायनिक तत्वों की आवर्त सारिणी


periodic


इस सारिणी को तत्वों की आवर्त सारिणी कहते हैं। 

यह एक अद्भुत खजाना। इसमें जानकारी छुपी है कि हमारी दुनिया किन पदार्थों से मिलकर बनी है। इस जानकारी को rows and columns में बांटा गया है।
 

इसे पढ़ने के लिए हमें कैमिस्ट्री के संकेतों वाली भाषा को थोड़ा सीखना पड़ेगा। इसे हम धीरे धीरे करके सीखेंगे।
 

ध्यान से देखिए - हरेक चौखाने में अंग्रेज़ी के एक या दो अक्षर लिखे हुए हैं और अक्षरों के ऊपर एक अंक लिखा हुआ है।

 

शायद इनमें से कुछ को हम पहचानते हों!

 

पहले कॉलम का पहला चौखाना देखिए - इसमें ‘H’ लिखा है - यह हाइड्रोजन (Hydrogen) का इंगित करता है। हाइड्रोजन गैस है - शायद कहीं आपने इसके बारे में सुना हो। ‘H’ के ऊपर एक अंक ‘1’ लिखा हुआ है। थोड़ी देर में जानेंगे कि इसका क्या मतलब है।

 

अब 16 वें कालम के पहले चौखाने को देखिए। “O” - आक्सीजन (Oxygen) का संकेत है। आपने आक्सीजन के बारे में कहां सुना है?

 

अब पहले कॉलम के तीसरे चौखाने और सत्रहवें कॉलम के दूसरे चौखाने को देखिए। “Na” और “Cl” ;  ‘Na’  - सोडियम को और ‘Cl’ क्लोरीन का संकेत है। सोडियम को लैटिन भाषा में Natrum लिखा जाता है। इसीलिए इसका संकेत Na पड़ गया।

 

शायद आपको पता हो कि जिसे हम खाने का नमक कहते हैं उसे रसायनशास्त्री NaCl के सूत्र से जानते हैं। यानी जो कि सोडियम और क्लोरीन दोनों से मिलकर बना है। इसे पढ़ते हैं एनए-सीएल।

 

और H2O के बारे में आपका क्या ख्याल है। यह पानी का रायानिक सूत्र है। इसे पढ़ते हैं एच-टू-ओ। यह सूत्र हमें बताता है कि पानी हाइड्रोजन और ऑक्सीजन दोनों से मिलकर बना है। वैसे तो दोनों ही गैसे हैं लेकिन जब एक अनुपात में मिलती हैं तो द्रव (पानी) बन जाता है। है न मज़ेदार मामला।

 

14वें कॉलम के दूसरे चौखाने को देखिए। ‘Si’ - सिलिकोन - Silicon; नाम सुना हुआ लगता है क्या? मेमोरी कार्ड, कम्प्यूटर मोबाइल के चिप या प्रोसेसर सब इसी से बने होते हैं।

 

और अब 15वें कॉलम के दूसरे चौखाने को देखिए। ‘P’  - Phosphorus - फास्फोरस;  हमारी हड्डियां, माचिस की तीली, पटाखे यह सभी का अभिन्न अंग है। आपको सुन कर मज़ा आएगा की इसे सबसे पहले इंसान के मूत्र से प्राप्त किया गया था।
 

फास्फोरस की तरह हर तत्व के खोजे जाने की एक रोमांचक कहानी है। जिस पर कभी बाद में चर्चा कर सकते हैं। 

 

रसायन शास्त्री मानते हैं कि सारी दुनिया में सिर्फ 118 तत्व ही हैं। इन्हीं के संयोजन से विभन्न तरह के पदार्थ बने हुए हैं। इनमें से 94 तत्व  प्रकृति में मिलते हैं। बाकी को प्रयोगशाला में बनाया गया है।

आवर्त सारिणी में इन तत्वों को एक क्रम से रखा गया है। 

 

शायद आपके मन में सवाल ज़रूर उठो हो कि आखिर उन्हें कैसे पता चला कि दुनिया में सिर्फ 118 तत्व हैं?

उससे पहले यह भी  समझना ज़रूरी है कि तत्व क्या होते हैं ?

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:13:23]