clix - Atom in Chemistry
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Atom in Chemistry

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

आठ का नियम

आठ का नियम


चलिए आवर्त सारिणी पर एक बार फिर नज़र डालते हैं।

 

हीलियम और नियॉन को देखिए!

 

आवर्त सारिणी में अठारवें या शुन्य नंबर के समूह में जो तत्व मिलतें हैं वो सामान्य तापमान और दाब पर  गैस के रूप में होते हैं और उऩ्हें नोबल या अक्रिय गैसें कहा जाता है। तो आखिर इन गैसिय तत्वों को इन नामो से क्यों जाना जाता है| यह भी हम आगे देख्नेगे |
 

हीलियम भी एक नोबल गैस है और नियॉन भी एक नोबल गैस है।

 

आपने परमाणु फैक्ट्री में हीलियम के परमाणु को भी बनाया था।

हीलियम के  परमाणु  में कुल दो ही इलेक्ट्रान है औरफ यह दोनों ही इलेक्ट्रान केवल पहली कक्षा ( उर्जा स्तर ) में भर जाते है । वास्तव में प्रथम कक्ष कि क्षमता भी केवल दो इलेक्ट्रॉन्स की ही होती है |

 

आपने नियॉन के परमाणु को भी बनाया था।

 

नियान के पास कुल दस  इलेक्ट्रान होते है । जिनमे से दो इलेक्ट्रान पहले उर्जा स्टार जिसकी क्षमता भी ज्यादा से ज्यादा दो ही इलेक्ट्रान की होती है, को भरने में उपयोग हो जाते है और बाकि के आठ इलेक्ट्रान जिसकी क्षमता आठ इलेक्ट्रॉन्स की होती है उसको पूरा भर देते है |

 

नीचे की अन्य नोबल गैसों के परमाणु को भी देखिए और उनके सबसे बाहरी  कक्ष  में भरे हुए इलेक्ट्रॉन्स की संख्या को भी परखिये |

 

इनके भी बाहरी कक्ष में आपको इलेक्ट्रॉन मिलते हैं - आठ! 


Noble
 

यह गैसें प्राकृतिक रूप से हमे उनके परमाणु  स्वरूप में मिलती हैं। हीलियम - हीलियम परमाणु के रूप में, नियॉन - नियॉन परमाणु के रूप में...

 

प्रकृति में इन तत्वों के अन्य तत्वों के साथ जुड़कर बने हुए योगिको को पाना बड़ा ही विरल है |
 

यह किसी अन्य तत्व के साथ जुड़ कर नहीं मिलतीं। अगर आप  प्रयोगशाला में विशेष कोशिश करें तो भी किसी और तत्व के साथ इनको जोड़ कर यौगिक बनाना आसान नहीं होता।

 

इन अध्यानानो और अवलोकनों को ध्यान में रखकर वज्ञानिको ने निष्कर्ष निकाला कि - अगर किसी परमाणु का सबसे बाहरी इलेकट्रान कक्ष पूरा भरा हुआ है, तो वह एक तरह से अक्रियाशील होता है। और  वह आसानी से किसी अन्य तत्व के साथ  से क्रिया नहीं करता। इसे अष्टक  ( ओकटेट ) का नियम भी कहते हैं क्यूंकि केवल हीलियम को छोड़कर, बाकि कि अक्रिय गैसों को बाहरी कक्ष को पूरा भरा होने के लिए चाहिये आठ इलेक्ट्रान |

 

सबसे बाहरी कक्ष को पूरा भरा होने के लिए चाहिए आठ इलेक्ट्रान। इसे कहते हैं ऑक्टेट का नियम। ऑक्टेट यानी आठ।

क्या तत्वों की बाहरी कक्षा में भरे हुए कुल इलेक्ट्रॉन्स और उनकी रासायनिक क्रियाशीलता के बीच कुछ संबंध है?

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:13:23]