clix - Atom in Chemistry
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Atom in Chemistry

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

परमाणु फैक्ट्री में दोबारा

परमाणु फैक्ट्री में एक बार फिर 



चलिए एक बार फिर परमाणु फैक्ट्री में चलते हैं  -

 

अब हम एक बार फिर से परमाणु को बनाने की कोशिश करेंगे - लेकिन कुछ नियमों का पालन करते हुए।

 

फैक्ट्री के नियम
 

आपको एक स्थायी परमाणु का निर्माण करना है। जिसमें इलेक्ट्रॉन की संख्या प्रोटॉन की संख्या के बराबर हो। इस तरह करने से परमाणु पर कोई आवेश नहीं होगा।

 

कुछेक तत्वों के स्थायी परमाणु में न्यूट्रान की संख्या प्रोटोन से थोड़ा अधिक होती है। परमाणु निर्माण के दौरान आपको एक ऐसा तत्व भी मिलेगा। अगर न्यूट्रान संख्या ज्यादा या कम हो जाए तो परमाणु अस्थायी होगा।

 

अब इलेक्ट्रान पर ध्यान दें

 

इस बात पर आपने ध्यान दिया होगा कि इलेक्ट्रान को विभिन्न  उर्जा स्तरों पर स्थापित किया जा सकता है। शायद आपने सिर्फ पहले या दूसरे स्तरों को ही भरा हो। लेकिन इन उर्जा स्तरों की संख्या दो से ज्यादा भी हो सकती है |

 

हर स्तर पर कितने इलेक्ट्रान जा सकते हैं इसकी कोई सीमा है?

 

पहले स्तर पर कुल कितने इलेक्ट्रान जा पा रहे थे? - दो या चार या आठ?

 

दूसरे स्तर पर कुल कितने इलेक्ट्रॉन जा पा रहे थे? दो या चार या आठ?

 

परमाणु फैक्ट्री एप में आप सिर्फ दस तत्वों के परमाणु बना पाएंगे। जब आप इन्हें बना लें तो अगले पाठ में दिए गए सवालों के जवाब देना न भूलें।

परमाणु फैक्ट्री में जाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें !


Build an Atom_en

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:13:38]