clix - Unit 2: The Moon
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Unit 2: The Moon

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

पृथ्वी की कलाएं

चंद्रमा से पृथ्वी का नज़ारा

इस गतिविधि में आपने देखा कि पृथ्वी से चंद्रमा कैसा दिखता है। अब एक पल के लिए सोचिए कि चंद्रमा से पृथ्वी कैसी दिखती होगी।

  1. पृथ्वी का रंग कैसा दिखेगा?

  2. पृथ्वी कितनी बड़ी दिखेगी? क्या वह उतनी ही बड़ी दिखेगी जितने सूर्य और चन्द्रमा पृथ्वी से दिखाई देते हैं?

  3. पृथ्वी आकाश में किस जगह दिखेगी? वह गति कैसे करेगी?

  4. क्या हमें चंद्रमा से पृथ्वी की कलाएं दिखेंगी?


इन तस्वीरों में देखें कि चंद्रमा से पृथ्वी कैसी दिखती है।


जब पृथ्वी का आधे से अधिक प्रकाशित भाग चंद्रमा से दिखता है, तो उसे अर्द्धाधिक पृथ्वी कहते हैं। चन्द्रमा से अर्द्धाधिक पृथ्वी उन दिनों दिखती है जब हमें पृथ्वी से बालचंद्र दिखाई देता है।

DA2_Image1

चित्र १: चंद्रमा से दिखनेवाली अर्द्धाधिक पृथ्वी

छवि साभार: नासा (छवि संख्या: AS11-44-6551) https://spaceflight.nasa.gov/gallery/images/apollo/apollo11/hires/as11-44-6551.jpg


 

जब पृथ्वी का सम्पूर्ण प्रकाशित हिस्सा चंद्रमा से दिखता है, तब पूर्ण पृथ्वी (पूर्णिमा जैसी) दिखती है। जिस दिन पृथ्वी पर अमावस्या होती है उस दिन चंद्रमा से पूर्ण पृथ्वी दिखती है।

DA2_Image2

चित्र २: चंद्रमा से दिखनेवाली पूर्ण पृथ्वी

छवि साभार: जापान ऐरोस्पेस ऐक्स्प्लोरेशन एजेंसी, JAXA/NHK, कागूया (सेलेनी)| http://global.jaxa.jp/press/2008/04/img/20080411_kaguya_01l.jpg


मालूम करें कि चंद्रमा की भिन्न-भिन्न स्थितियों से पृथ्वी कैसी दिखेगी?

इस टैब को बंद करें और जारी रखने के लिए पहले टैब पर लौटें।

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:22:20]