clix - Unit 2: The Moon
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Unit 2: The Moon

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

गतिविधि 1: चंद्रोदय के समय में होने वाला बदलाव (रोल प्ले)

विधि:

  1. एक-दूसरे से कुछ फीट दूरी पर जोड़े में खड़े हो जाइए|

  2. हर जोड़े में बाईं ओर खड़ा बच्चा पृथ्वी बनेगा और दाईं ओर खड़ा बच्चा चन्द्रमा बनेगा|

  3. सूर्य की किरणों की दिशा निर्धारित कर लीजिए|

  4. पूर्णिमा की स्थिति से शुरु कीजिए| यानी सूर्य और चन्द्रमा पृथ्वी की विपरीत दिशाओं में हों| चन्द्रमा का चेहरा पृथ्वी की ओर होना चाहिए|

  5. पृथ्वी इस तरह खड़े हो कि चन्द्रमा उसके बाईं ओर हो और सूर्य दाईं ओर| इस स्थिति में नाक पर खड़े व्यक्ति (नीतू) को चन्द्रमा पूर्वी क्षितिज पर दिखेगा और सूर्य पश्चिमी क्षितिज पर|

  6. अब पृथ्वी घूर्णन करना शुरु करे| चन्द्रमा भी बहुत धीरे-धीरे पृथ्वी का परिक्रमण करना शुरु करे| ध्यान रखें कि पृथ्वी के घूर्णन और चन्द्रमा के परिक्रमण की दिशा एक ही हो (दाहिने हाथ के नियम का इस्तेमाल करके दिशा निर्धारित करें)|

  7. जब नीतू के लिए सूर्य अस्त हो जाएगा तब पूर्ण चन्द्रमा उदय होगा (चित्र 1)|

  8. जब तक पृथ्वी एक पूरा चक्कर लगाएगी (पृथ्वी बने बच्चे का चेहरा सूर्य से ठीक विपरीत हो जाएगा), तब तक चन्द्रमा एक-दो कदम आगे बढ़ चुका होगा| इसलिए नीतू को सूर्यास्त के समय पूर्वी क्षितिज पर चन्द्रमा उदय होते हुए नहीं दिखेगा| पृथ्वी को थोड़ा और घूमना होगा ताकि नीतू को चन्द्रमा उदय होता हुए दिखे| इसका अर्थ है कि कृष्ण पक्ष का अर्द्धाधिकचन्द्र सूर्यास्त और मध्यरात्रि के बीच उदय होता है और सूर्योदय और मध्यान्ह के बीच अस्त होता है| क्या आपने दिन के उजाले में अर्द्धाधिकचन्द्र देखा है? अगर नहीं, तो उसे जरुर देखिए!

  9. अगर आप कृष्ण पक्ष के अर्द्धचंद्र की स्थिति पर पहुंच जाएं (सूर्य-पृथ्वी-चन्द्रमा की बीच का कोण 90° हो), तो आप देखेंगे कि चन्द्रमा मध्यरात्रि के समय उदय होता है और मध्यान्ह पर अस्त हो जाता है (चित्र 1)|

  10. इसी तरह कृष्ण पक्ष का बालचंद्र मध्यरात्रि और सूर्योदय के बीच उदय होता है और मध्यान्ह और सूर्यास्त के बीच अस्त होता है|

  11. आखिरकार अमावस्या की स्थिति में, सूर्य और चन्द्रमा एक साथ उदय होते हैं और एक साथ अस्त होते हैं| मगर हमें चन्द्रमा नहीं दिखता है क्योंकि उसका केवल अंधेरे से ढका भाग पृथ्वी की ओर होता है|

  12. अब आप शुक्ल पक्ष के बालचंद्र, अर्द्धचंद्र और अर्द्धाधिकचन्द्र के उदय और अस्त होने का समय निकालिए|


आपने जो सीखा है उसका चित्र बनाइए|
 

चलिए पता लगाते हैं कि चंद्रोदय का समय हर दिन कैसे बढ़ते जाता है|

पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा सूर्यास्त के समय उदय होता है और अमावस्या के दिन वह सूर्योदय के साथ उदय होता है| यानी 15 दिन की अवधि में चंद्रोदय के समय में 12 घंटे का अंतर आ जाता है (720 मिनट)| अतः एक दिन में चंद्रोदय में 720÷15=48 मिनट का अंतर आ जाता है|

आप चंद्रोदय का समय स्थानीय कैलेंडर या समाचार पत्रों में देख सकते हैं| लगातार दो दिनों तक चंद्रोदय का समय नोट कीजिए और देखिए कि क्या वह हमारे पूर्वानुमान से मेल खाते हैं| अगर नहीं, तो उनमें कितना अंतर है?

Hindi_U2L3_Fig1

चित्र 1: चंद्रोदय के समय में होते हुए बदलाव
 

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:22:25]