clix - Unit 1: The Earth
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Unit 1: The Earth

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

गतिविधि 1: ग्लोब पर मानव की स्थिति जानना (मॉडल)

सामग्री: ग्लोब, माचिस की तीलियां, गूंथा हुआ आटा

विधि:

  1. एक ग्लोब लें। इसे स्टैंड से हटा दें।
  2. माचिस की चार तीलियां लें | इन्हें मनुष्य मान लें | माचिस का काला सिरा मनुष्य का सिर दर्शाता है |
  3. आटे की मदद से तीली को ग्लोब पर अलग-अलग चार जगहों पर लगाएं जैसे की उत्तर ध्रुव, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण ध्रुव1 सुनिश्चित करें कि उनके पैर जमीन को छूएं।

गौर से देखने पर इनमें से कुछ लोग (जैसे ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण ध्रुव के लोग ) पैरों के बल उल्टे यानी नीचे से ऊपर खड़े दिखते हैं। लेकिन असल में 'नीचे' का मतलब क्या है? जब आप जमीन पर खड़े होते हैं, तो आप दिशा कैसे निर्धारित करते हैं? आपके हाथ से छुटा हुआ पत्थर जिस दिशा में गिरेगा, उसे ‘नीचे’ (Down) की दिशा कहते हैं। पत्थर जमीन पर गिरते हैं क्योंकि पृथ्वी अपने आसपास सभी पर गुरुत्वाकर्षण बल लगाती है। यहां तक ​​कि पृथ्वी के आसपास वातावरण मौजूद हैं क्योंकि गुरुत्वाकर्षण बल के कारण पृथ्वी गैसों को अपनी ओर खींचती हैं। गुरुत्वाकर्षण के खींचने की दिशा को ही हम 'नीचे' कहते हैं। पृथ्वी पर, यह हमेशा पृथ्वी के केंद्र की ओर होती है। 'नीचे' के ठीक विपरीत दिशा 'ऊपर' (Up) है।


ऊपर और नीचे केवल उन स्थानों में समझ आते हैं, जहां गुरुत्वाकर्षण बल मौजूद हैं। यानी अंतरिक्ष में कोई ऊपर या नीचे दिशा नहीं होती है। आप ग्लोब को किसी भी तरह से पकड सकते हैं। आमतौर पर, यह माना जाता है कि सूर्य एक तरफ है और पृथ्वी की कक्षा उसके समतल में है।पृथ्वी के घूर्णन की धुरी उसके कक्षीय समतल से 66.5° का कोण बनाती है, इसलिए ग्लोब स्टैंड पर 23.5° पर झुकाकर रखा जाता है।हम घूर्णन और कक्षा के बारे में अगले दो पाठों में अधिक सीखेंगे।

 

1दो ध्रुव वह बिंदु हैं, जहां पृथ्वी घूर्णन की धुरी उसकी सतह को छेदती है।

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:24:06]