clix - Unit 1: The Earth
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Unit 1: The Earth

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

परिचय: पृथ्वी और ग्लोब

आपने सुना होगा कि पृथ्वी का आकार गोल है, लेकिन क्या आपको यकीन है कि यह वास्तव में गोलाकार है? हमारे पैरों के नीचे की जमीन तो चपटी दिखती है। पृथ्वी गोल है, यह दिखाने के लिए कम से कम एक सबूत सोचिए।आने वाले पाठों में से एक में, ऐसा ही एक प्रमाण दिया गया है, जो 2300 साल पहले प्रस्थापित किया गया था। बेशक, अब सबूतों के लिए हमारे पास अंतरिक्ष से ली गई पृथ्वी की तस्वीरें हैं, लेकिन पृथ्वी गोल है यह जानने के बाद ही हम इन अंतरिक्ष यानों को उड़ा सके।
 

यदि पृथ्वी गोलाकार है, तो यह हमें चपटी क्यों दिखती है?

ऐसा इसलिए है क्योंकि यह बहुत बड़ी है! आपने कभी देखा है कि एक गोल फ्लास्क का टुकड़ा लगभग सपाट लगता है। जैसा कि चित्र 1 में आप देख सकते हैं, जैसे जैसे चक्र बड़ा होता जाता है, इसकी किनारे अधिक सपाट दिखाई देती है। क्या फ़ुटबॉल का एक छोटा हिस्सा एक पिंग-पोंग बॉल के उतने ही हिस्से से ज्यादा सपाट नहीं दिखता? आप ज्यामिति का नियम जानते ही होंगे कि जब त्रिज्या बढ़ जाती है, तब वक्रता कम हो जाती है।
 

U1L1_Fig1
चित्र 1: वृत्त की त्रिज्या बढ़ने से उसकी वक्रता कम हो जाती है।
 

ग्लोब

आपने शायद ग्लोब देखा ही होगा| ग्लोब पृथ्वी का एक मॉडल है| क्या ग्लोब बिल्कुल पृथ्वी जैसा ही है? अगर नहीं, तो दोनों के बीच अंतर ढूंढिए!

 

इस तालिका में तीन अंतर दिए गए हैं |

 

पृथ्वी

ग्लोब

ठोस

खोखला (सामान्यतः)                             

विशाल द्रव्यमान (5.972 x 1024 किलोग्राम)

हल्का

शक्तिशाली गुरुत्व बल

नगण्य गुरुत्व बल

 

 

क्या आप अन्य अंतर ढूंढ सकते हैं?

यदि पृथ्वी गोलाकार है, तो हम उसपर कहाँ रहते हैं? हम पृथ्वी की पूरी सतह पर रहते हैं। आइए देखें कि लोग पृथ्वी पर कैसे खड़े हैं।


 
[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:24:06]