clix - Unit 1: The Earth
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Unit 1: The Earth

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

ऋतुएँ

क्या आप इन प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं:

  1. ‘ऋतु’ क्या होती है?
  2. भारत में हम कौनसी ऋतुएँ अनुभव करते हैं?
  3. ग्रीष्म ऋतु, मानसून और शीत ऋतु के बीच तीन अंतर लिखिए|
  4. क्या पृथ्वी पर हर जगह ऋतुएँ (खासतौर से ग्रीष्म और शीत) महसूस की जाती हैं?
  5. जब भारत में ग्रीष्म ऋतु होती है तो क्या पूरे विश्व में भी ग्रीष्म ऋतु होती है? अगर नहीं, तो विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऋतुएँ अलग-अलग कैसे होती हैं?
  6. पृथ्वी में अलग-अलग ऋतुएँ क्यों होती हैं?

ऋतु वर्ष का एक हिस्सा है जिसमें मौसम, पारिस्थिकी और सूर्य के प्रकाश की मात्रा में बदलाव आता है| भारत में हम एक वर्ष को आमतौर पर तीन हिस्सों में बाँटते हैं: ग्रीष्म ऋतु, मानसून और शीत ऋतु| औसतन तापमान ग्रीष्म ऋतु में अधिक और शीत ऋतु में कम होता है| मानसून वर्षा का समय होता है| मानसून उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की विशेषता है, खासतौर से दक्षिण एशिया की (भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इत्यादि) और इसका नाम हिंदी/अरबी के ‘मौसम’ शब्द से आया है| ग्रीष्म और शीत ऋतुएँ पूरे विश्व में अनुभव की जाती हैं| आपने जल-चक्र और वर्षा के बारे में पढ़ा होगा| अब हम सीखेंगे कि ग्रीष्म और शीत ऋतुएँ क्यों आती हैं|

आगे बढ़ने से पहले जरा सोचिए कि गर्मी और सर्दी कैसे पड़ती हैं| आपको क्या लगता है कि ऐसा क्यों है कि साल में कभी ज्यादा गर्म होता है और कभी ज्यादा ठंडा?

इसके दो कारण हैं:

I. दिन और रात की अवधि में बदलाव: क्या आपने गौर किया है कि गर्मियों में सूर्य जल्दी उगता है और देर से अस्त होता है, मगर सर्दियों में वह देर से उगता है और जल्दी अस्त हो जाता है? इस कारण सर्दियों की तुलना में गर्मियों में हमें सूर्य का प्रकाश ज्यादा देर तक मिलता है| सर्दियों में आकाश में सूर्य की गति का वृत्त-चाप छोटा होता है और गर्मियों में लम्बा
(चित्र 2)|

Changes

चित्र 2: कर्क रेखा पर सूर्य के पथ में बदलाव (बाएं से दाएं: ग्रीष्म अयनांत, विषुव, शीत अयनांत)


                                                         
[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:24:03]