clix - Unit 1: The Earth
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Unit 1: The Earth

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

परिचय: वर्ष के साथ संबंध

परिचय
क्या आप इन प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं:

  1. ‘वर्ष’ क्या होता है?
  2. एक वर्ष में कितने दिन होते हैं?


पिछली कक्षा में हमने पृथ्वी के घूर्णन पर चर्चा की| अपनी धुरी पर घुमते  हुए पृथ्वी सूर्य के चारों ओर भी गति करती है| पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर गति को ‘परिक्रमण’ कहते हैं| परिक्रमण का अर्थ होता है किसी वस्तु के चारों ओर एक निश्चित पथ पर गति करना| एस पथ को कक्षा कहते हैं|


पृथ्वी की कक्षा:
सूर्य का परिक्रमण करते हुए पृथ्वी एक निश्चित पथ पर गति करती है; इस पथ को पृथ्वी की कक्षा कहते हैं| सूर्य का एक परिक्रमण करते हुए पृथ्वी अपनी धुरी पर 365 से थोड़ा अधिक घूर्णन करती है| यानी एक परिक्रमण में 365 दिन और 5.56 घंटे लगते हैं| क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि इस अवधि को हम क्या कहते हैं? इस अवधि को एक वर्ष कहा जाता है| पृथ्वी के एक वर्ष की अवधि 365 दिन होती है1|

 

पृथ्वी की कक्षा का आकार क्या है?
पृथ्वी की कक्षा थोड़ी दीर्घवृत्तीय है (दीर्घवृत्त एक चपटे या खिंचे हुए वृत्त जैसा होता है)| मगर यह दीर्घवृत्त बहुत चपटा नहीं है; इसलिए यह वृत्त जैसा ही दिखती है|

 

पृथ्वी की कक्षा कितनी दीर्घवृत्तीय है?
सूर्य और पृथ्वी की बीच की न्यूनतम दूरी (उपसौर) 147,098,290 किलोमीटर और अधिकतम दूरी (अपसौर) 152,098,232 किलोमीटर है| इन दोनों दूरियों के बीच का अनुपात 1.034 है| यानी पृथ्वी की कक्षा वृत्त जैसी ही है|

 

आपने पृथ्वी की कक्षा को एक बेहद चपटे दीर्घवृत्त जैसा देखा होगा| अगर एक वृत्त को ऊपर से देखने के बजाय किसी कोण पर देखा जाता है तो वह दीर्घवृत्त जैसा दिखता है| कोई चूड़ी या पतला छल्ला लेकर देखिए (या उसका चित्र बनाइए) और उसे अलग-अलग कोणों से देखिए| ठीक ऊपर से देखने पर वह बिल्कुल वृत्त दिखेगा, किसी कोण से देखने पर वह दीर्घवृत्त जैसा दिखेगा और बिल्कुल किनारे से देखने पर वह सीधी रेखा जैसा दिखेगा| अक्सर पृथ्वी की कक्षा का चित्र ऐसे बनाया जाता है जिसमें देखने वाला 90° या 0° के अलावा किसी अन्य कोण से देख रहा हो (न तो ठीक ऊपर से और न कक्षा के तल से)| कक्षा के तल से देखने पर, कक्षा एक सीधी रेखा जैसी दिखेगी (चित्र 1)|
 

 

Sun-Earth
चित्र 1: सूर्य-पृथ्वी के तीन अलग परिप्रेक्ष्य दृश्य

(a: क्रांतिवृत्त से देखने पर, b: उत्तरी ध्रुव के ऊपर से देखने पर, c: किसी अन्य कोण से देखने पर)

1बाकी के 6 घंटे चार वर्षों तक जोड़कर चौथे वर्ष के फरवरी माह में एक अतिरिक्त दिन के रूप में जोड़ दिए जाते हैं| इस वर्ष को ‘अधिवर्ष’ कहते हैं|

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:24:03]