clix - Unit 1: The Earth
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Unit 1: The Earth

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

गतिविधि 3: तारों की आभासीय गति (रोल प्ले)

(नोट: यह गतिविधि गतिविधि 2 का ही विस्तार है; इसलिए बच्चों को पहले जैसे ही व्यवस्थित करें| इस रोल प्ले के लिए तीन जोड़ों को मिला दें और 6 के समूह बनाएं| हर समूह में एक बच्चा पृथ्वी बनेगा, एक सूर्य, और बाकी बच्चे तारे बनेंगे| बच्चों से गतिविधि 2 में किए गए रोल से अलग रोल करने के लिए कहें|)

विधि:

  1. सूर्य और पृथ्वी एक-दूसरे की ओर मुंह करें| चित्र 2 के अनुसार तारों को सूर्य और पृथ्वी के चारों ओर खड़ा करें|
  2. इस समय नीतू (नाक पर खड़ा व्यक्ति) के लिए मध्यान्ह है| उसे तारे नहीं दिखाई देंगे क्योंकि या तो सूर्य की रोशनी तारों को देखने में बाधा डाल रही है या तारे उसकी नजर के दायरे से बाहर हैं|
  3. पृथ्वी को धीरे धीरे घड़ी की विपरीत दिशा में घूमने को कहें और सूर्य, तारों व आस-पास की अन्य वस्तुओं की स्थिति पर गौर करने को कहें| जब नीतू के लिए सूर्यास्त होगा तब उसे पूर्वी क्षितिज पर तारे दिखाई देने लगेंगे| जैसे-जैसे अंधेरा बढ़ेगा, उसे आकाश में सभी जगह तारे दिखाई देंगे|
  4. शाम को जो तारे पूर्वी क्षितिज पर थे वे मध्यरात्रि के वक्त नीतू को सिर के ठीक ऊपर दिखाई देंगे| इस समय जो तारे शाम को सिर के ऊपर थे वे अस्त होते हुए दिखेंगे, और अन्य तारे पूर्वी क्षितिज से उगते हुए दिखेंगे|
  5. जब नीतू के लिए सूर्योदय होता है, तो जो तारे मध्यरात्रि को सिर के ऊपर दिख रहे थे, वे अस्त होते हुए दिखाई देंगे| पूर्वी क्षितिज में सूर्य की रोशनी बढ़ती जाएगी और धीरे-धीरे सारे तारे दिखाई देना बंद हो जाएंगे|
  6. पृथ्वी के अक्षीय घूर्णन के कारण तारे भी सूर्य की तरह पूर्व से पश्चिम की ओर जाते हुए दिखाई देते हैं| सारे आकाशीय पिंड ऐसा ही करते हुए प्रतीत होते हैं|
Apparent

चित्र 2: तारों की आभासीय गति

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:24:10]