clix - Unit 1: The Earth
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Unit 1: The Earth

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

गतिविधि 2: सूर्य की आभासीय गति (रोल प्ले)


विधि:

  1. बच्चों को जोड़ों में खड़ा करें; हर जोड़े में बच्चों के बीच कुछ फीट की दूरी हो|
  2. हर जोड़े में बाईं ओर वाला बच्चा सूर्य बनेगा और दाईं ओर वाला बच्चा पृथ्वी बनेगा|
  3. सूर्य और पृथ्वी बने बच्चे एक दूसरे की ओर मुंह करें| कल्पना कीजिए कि एक व्यक्ति, नीतू, पृथ्वी बने बच्चे की नाक पर खड़ी है| नीतू के लिए अभी क्या समय हो रहा है?
  4. पृथ्वी की धुरी को जमीन से लम्बवत मानिए और उत्तरी ध्रुव् को पृथ्वी बने बच्चे के सिर का ऊपरी हिस्सा| पृथ्वी के अक्षीय घूर्णन की दिशा दाहिने हाथ के नियम द्वारा पता लगाइए| नीतू के लिए पूर्व और पश्चिम दिशा पहचानिए (ध्यान रखें कि पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है)|
  5. दोनों हाथ क्रमशः दाईं और बाईं ओर फैलाएं; दायां हाथ पश्चिमी क्षितिज और बायां हाथ पूर्वी क्षितिज दर्शाएगा|
  6. धीमे-धीमे पश्चिम से पूर्व की ओर घूमें (दाएं से बाएं) और घूमते समय सूर्य पर ध्यान दें| नीतू को सूर्य पूर्व से पश्चिम की ओर जाता हुआ दिखाई देगा| जब पृथ्वी 90° घूम जाती है, तब नीतू के लिए सूर्य पश्चिमी क्षितिज में डूब जाता है | यह नीतू के लिए शाम का समय है (लगभग शाम के 6 बजे)|
  7. पृथ्वी को 90° और घूमने दें और अब नीतू सूर्य के ठीक विपरीत दिशा में होगी; यह नीतू के लिए मध्यरात्रि होगी (रात के 12 बजे)|
  8. एक चौथाई और घूमने के बाद, सूर्य पूर्वी क्षितिज पर उगता हुआ दिखाई देगा| यह नीतू के लिए भोर का समय है (लगभग सुबह के 6 बजे)|
  9. अंत में, जब पृथ्वी अपना एक पूरा चक्कर लगा लेगी, तब नीतू के लिए फिर से मध्यान्ह हो जाएगा (दिन के 12 बजे)|
  10. पृथ्वी को एक और चक्कर लगाने दें| इस बार कल्पना कीजिए कि पृथ्वी के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग लोग हैं- दाएं कान पर रेनू, बाएं कान पर लीना और सिर के पीछे हीना|
  11. जब नीतू के लिए मध्यान्ह है, तब रेनू, लीना और हीना के लिए क्या समय हो रहा है? नीचे दी गई तालिका पूरी कीजिए|
नीतू रेनू लीना     हीना
मध्यान्ह      मध्यरात्रि  
शाम (सूर्यास्त)     भोर (सूर्योदय)
  भोर (सूर्योदय) मध्यान्ह  
    शाम (सूर्यास्त)     मध्यरात्रि

 
[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:24:06]