clix - Unit 1: The Earth
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Unit 1: The Earth

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

गतिविधि 4: ध्रुव तारे की स्थिर स्थिति (रोल प्ले)

(नोट: यह गतिविधि हर बच्चे को किसी छत वाली जगह के नीचे अकेले करनी है ताकि वह सिर के ऊपर एक स्थिर बिंदु को देख सके|)

तारे पृथ्वी के चारों ओर हैं और एक-दूसरे के समानांतर पूर्व से पश्चिम की ओर जाते हुए दिखाई देते हैं| मगर एक तारा ठीक पृथ्वी की धुरी की दिशा में है| क्या वह भी अपनी जगह से हिलता है?

विधि:

  1. खड़े होकर एक हाथ सीधा उठाइए और उसे सिर के ऊपर एक स्थिर बिंदु की ओर कीजिए (जैसे बल्ब या छत पर लटका हुआ पंखा)|

  2. कल्पना कीजिए कि आप पृथ्वी हैं और घड़ी की विपरीत दिशा में घूमिए| घूमते वक्त उस स्थिर बिंदु को देखते रहिए|

  3. कुछ चक्कर लगाने के बाद रुकिए| क्या सिर के ठीक ऊपर वह स्थिर बिंदु/ वस्तु अपनी जगह से हिलता हुआ दिखाई दिया?

  4. उत्तरी ध्रुव के ऊपर मौजूद तारा अपनी जगह बदलता हुआ प्रतीत नहीं होता है| इसीलिए उसे ध्रुव तारा कहते हैं! 

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:24:14]