clix - Sound
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Sound

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

किसी सवाल पर चर्चा कर रहे दोस्तों की मदद करो

किसी सवाल पर चर्चा कर रहे दोस्तों की मदद करो

कंचन एक तार से खेल रही थी। उसने तार को कसके पकड़ कर एक उंगली से खींचकर छोड़ दिया और फिर उसकी ध्वनि को सुना। उसको लो पिच यानी धीमी ध्वनि सुनाई दी। फिर उसने तार की लम्बाई कम करके उसे फिर से बजाया। इस बार उसे हाइ पिच यानी ऊंची ध्वनि सुनाई दी।
 

उसके एक दोस्त सोनू को अपनी जेब में एक रबरबैंड मिला। उसने कंचन की ही तरह रबरबैंड को खींचकर छेड़ा। लेकिन इस बार नतीजा कंचन के बिल्कुल उल्टा था।जब उसने रबरबैंड की लम्बाई को बढ़ाकर उसे छेड़ा तो ध्वनि हाइ पिच थी!

उसे बहुत मजा आया और यह बात उसने क्लास में अपने दोस्तों से बताई।

उनकी बातचीत को सुनकर इस पहेली को सुलझाने में उनकी मदद करो। 

कंचन और सोनू जो प्रयोग करते हैं उनको तुम भी करो। तुम चाहो तो अलग प्रयोग भी कर सकते हो।

[Contributed by administrator on 14. März 2018 23:01:39]