clix - Sound
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Sound

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

2.2 तारत्व

तारत्व

किसी कर्णभेदी ध्वनि को उच्च तारत्व (हाइ पिच) वाली ध्वनि भी कहते हैं।
 

ध्वनि के तीखेपन के लिए हम तारत्व (पिच) शब्द का भी इस्तेमाल करते हैं। ध्वनि जितनी तीखी होगी उसका तारत्व उतना ज्यादा होगा, उदाहरण के लिए, भैंस या बकरी की आवाज़। बकरी की आवाज़ भैंस की आवाज़ से ज्यादा तीखी होती है। इसलिए हम यह कह सकते हैं कि बकरी की आवाज़ हाइ पिच या ऊंची तारत्व की होती है जबकि भैंस की आवाज़ लो पिच या कम तारत्व की होती है।


नीचे एक विडियो है जिसमें तुम कम और अधिक तीखी ध्वनि के बीच के अंतर को देख सकते हो। 

 
 
 
 
 
Mute
Current Time 0:00
/
Duration Time 3:30
Loaded: 0%
 
Progress: 0%
Stream TypeLIVE
Remaining Time -0:00
 

                                                                                विडियो 2.3: स्ट्रॉ बाँसुरी 

हमने यह देखा है कि ध्वनि एक तरह की कम्पन होती है। एक सेकेंड में कोई कण या वस्तु जितनी बार कंपन करता है वह उसकी आवृति (frequency) होती है। अगर वह दिए हुए समय में ज्यादा बार कम्पन करता है तो हम कहते हैं कि उसकी आवृति अधिक है। कम्पन की आवृति ध्वनि के तारत्व को तय करती है। आवृति ज्यादा होगी तो ध्वनि का तारत्व या उसकी पिच भी ऊंची होगी जबकि आवृति कम होने पर तारत्व भी कम होगा।
 

आगे खोजबीन के लिएः
 

पंखे के घूर्णन (rotation) की आवृति क्या है?

जब पंखा एक निश्चित गति से ज्यादा तेजी से घूमता है तो हम उसके पंखों को अपनी आंखों से देख नहीं पाते हैं। यह हमारे आंख की सीमा है कि हम बहुत तेज घूम रही वस्तुओं को नहीं देख पाते हैं। ध्वनि के कम्पन भी इतनी तेज होते हैं कि हम अपनी आंखों से उनको नहीं देख पाते हैं। उदाहरण के लिए, अगर हम किसी स्पीकर को देखें (4.1 में दिए गए विडियो को देखो) तो यह तो देख सकेंगे कि उसमें कम्पन हो रही है मगर उसमें एक निश्चित समय में कितनी बार कम्पन हो रही है यह नहीं देख पाएंगे।

[Contributed by administrator on 14. März 2018 22:59:32]