clix - Sound
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Sound

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

2.1 प्रबलता (जारी…)

 प्रबलता 

ऑडेसिटी के जरिए आयाम को जानना

अब हम कम्प्यूटर स्क्रीन पर ध्वनि को ‘देखने’ के लिए एक उपकरण का इस्तेमाल करेंगे। इस उपकरण में सबसे ऊपर के बाएं कोने में कई बटन हैं। हम इनमें से ‘रिकॉर्ड’ और ‘स्टॉप’ बटन का इस्तेमाल करेंगे। माइक्रोफ़ोन को ध्वनि के स्रोत के नजदीक रखो।

मान लो कि तुमने चुटकी बजाने का सोच। अब ‘रिकॉर्ड’ बटन को दबाओ। अब अपनी उंगलियों से पहले हल्के से, फिर ज़ोर से चुटकी बजाओ। अब ‘स्टॉप’ बटन पर क्लिक करो।

तुम देखोगे कि तेज ध्वनि पर हरकत ज्यादा हुई थी और धीमी ध्वनि पर कम।
तुम यह कह सकते हो कि तेज
ध्वनि का आयाम धीमी ध्वनि से ज्यादा होता है।


ऑडेसिटी को खोलने के लिए, निम्न निर्देशों का उपयोग करें:
1. Start पर जाएं (विंडोज़ आइकन)
2. Search टैब में Audacity टाइप करें
3. दिखाया गया परिणाम से, Audacity पर क्लिक करें


ऑडेसिटी का इस्तेमाल करना सीखने  के लिए यहाँ एक ट्यूटोरियल वीडियो है

 

वीडियो 2.1: ऑडेसिटी

 

 

डेस्कटॉप पर अपने या अपने समूह के नाम का एक नया फ़ोल्डर बनाएं इसके लिए-
Desktop पर जाएं -> राइट क्लिक करें -> New पर क्लिक करें - Folder पर क्लिक करें -> वह नाम लिखें जिसे आप अपने फ़ोल्डर को देना चाहते हैं।

Audacity
अपनी फ़ाइल सेव करने के लिए, निम्न निर्देशों का उपयोग करें:
1. File टैब पर जाएं
2. Save Project As - विकल्प का चयन करें
3. आपको एक Warning (चेतावनी) मिलेगी, OK पर क्लिक करें
4. Save in - Desktop (डेस्कटॉप पर सेव करें)
5. डेस्कटॉप पर आपके द्वारा बनाए गए फ़ोल्डर का चयन करें

6. File name- अपने फ़ाइल का नाम टाइप करें
आपको प्रत्येक फ़ाइल का अलग नाम देना होगा, उदाहरण के लिए- ऑड 1, ऑड 2 आदि

अपनी सेव की गई फ़ाइल को खोलने के लिए, निम्न निर्देशों का उपयोग करें:
1. ऑडेसिटी सॉफ़्टवेयर को बंद करें (ऊपर दाएं कोने पर x चिह्न पर क्लिक करें)                                
चित्र 2.1: ऑडेसिटी आइकन
2. डेस्कटॉप पर जाएं                                                                                                           
3. आपके द्वारा बनाए गए फ़ोल्डर पर क्लिक करें, वह फ़ाइल चुनें जिसे आप प्ले करना चाहते हैं। (जिसमें ऑडेसिटी आइकन है)                                                                                                                                        

                                                           
                                                                                                                                                     
अब ऐसी और ध्वनियाँ चुनो जिन्हें तुम ‘देखना’ चाहते हो। मिसाल के लिए, तुम ताली बजा सकते हो, मेज थपथपा सकते हो या ‘आ…’ की आवाज़ निकाल सकते हो। यह करते हुए तुम ध्वनि को कम या तेज करके उनके आयाम को देख सकते हो। तुमने पहले जो डिज़ाइन बनाया था (भाग 1.4 में) उसके ध्वनि की हरकत को भी तुम चाहो तो देख सकते हो।

ध्वनि
/
आवाज़ को कम या ज्यादा करने का मतलब होता है कि तुम उसके आयाम को बदल रहे हो।

इसे सेव करने से पहले एक स्क्रीनशॉट लें और इसे प्लेटफार्म पर गैलरी में अपलोड करें।
एक स्क्रीनशॉट लेने के लिए विंडोज़ बटन + PrtScr बटन दबाएं। छवि, चित्र में सेव हो जाएगी (स्क्रीनशॉट फ़ोल्डर में)

 

आगे खोज-बीन के लिएः

 

जो हरकत स्क्रीन पर दिखती है वह क्या है? वो वह विद्युत संकेत है जो माइक्रोफ़ोन तारों के जरिए कम्प्यूटर को भेजता है। लेकिन आखिर माइक्रोफ़ोन कैसे काम करता है?

क्या कान हमारे शरीर के माइक्रोफ़ोन हैं? क्या वे तंत्रिका के जरिए हमारे मस्तिष्क या दिमाग को कोई संकेत भेजते हैं?

 

 

 

 

[Contributed by administrator on 14. März 2018 22:59:28]