clix - Ecosystem
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Ecosystem

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

Lesson 7 टीचरों के लिए नोट

टीचरों के लिए

अजैविक घटकों पर आधारित इस भाग का उद्देश्य है जीवित चीज़ों की विविधता और उनके बीच की जटिल परस्पर क्रियाओं का परिचय देना, जो विभिन्न पर्यावासों (habitat) में जीवन संभव बनाती हैं। वर्गीकरण का पाठ विज्ञान सीखने के एक महत्वपूर्ण टूल (वर्गीकरण) से बच्चों का परिचय कराने में मदद करता है। किसी भी जटिल संरचना के घटकों का उनकी समानताओं के आधार पर वर्गीकरण करके उनकी बेहतर समझ बनती है। इस किताब में उल्लिखित तमाम जीवों के विडियो भी दिए गए हैं ताकि सीखने की प्रक्रिया आसान हो जाए। अक्सर ऐसा होता है कि जीवविज्ञान की क्लास में जीवन के विभिन्न गतिशील आयामों को सिखाने के लिए चित्रों व ग्राफ़ जैसे स्थिर टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है। पाठ्यपुस्तक में जिन जीवों का जिक्र आता है उनके स्वभाव के बारे में जानने में यह विडियो विद्यार्थियों की मदद करेंगे। इसके अलावा, तालाब का गेम उनको यह समझाने में मदद करेगा कि लोग परिस्थितिकी का इस्तेमाल किस तरह अपने रोज़मर्रा के जीवन में करते हैं। इस भाग को विद्यार्थियों की पाठ्यपुस्तक में कृषि पर आधारित पाठ से भी जोड़ा जाना चाहिए।​

 

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:33:42]