clix - Ecosystem
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Ecosystem

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

Lesson 7 - गतिविधि 1

गतिविधि 1: चलो अब एक मछली फार्म की चर्चा करते हैं


ऐसे कई मछली फार्म हैं जो सिर्फ ऐसी मछलियां पालते हैं जो शैवाल खाती हैं। टिलापिया ऐसी ही एक मछली का उदाहरण है। ये मछली बड़ी मात्रा में शैवाल व कृत्रिम खाना खा जाती है।


किसान तालाब में गाय का गोबर, गुआनो आदि डालते हैं। अपघटक अजैविक तत्वों को विघटित करके उनसे पोषण निकालते हैं। इन अजैविक तत्वों और रोशनी की मदद से तालाब में शैवाल पनपती है।
 
 
 
इस शैवाल को खाकर टिलापिया मछली का आकार और उनकी संख्या दोनों ही बढ़ेंगे।
 
 
अगर मछलियां भूखी हैं तो वे ज्यादा शैवाल खाएंगी। अगर तालाब में मछलियों की संख्या बढ़ती है तो उनको खाने के लिए ज्यादा शैवाल की जरूरत होगी और इसके चलते तालाब में उपलब्ध शैवाल की मात्रा घट जाएगी। खाने की कमी से मछलियां भूखी रहेंगी और वे मर भी सकती हैं। 

ऐसी दुर्घटना न हो इसके लिए किसान तालाब की नियमित जांच करके यह सुनिश्चित करते हैं कि उसमें मछलियों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाना है। वे तालाब में शैवाल और मछलियों की मात्रा के बीच संतुलन बनाना सीखते हैं।

 

 

चलो एक खेल खेलते हैं जिसमें तुम्हे मछली पालने वाले किसान का रोल करना है। मछली सिर्फ शैवाल ही खाती है।

 

 

शैवालों की संख्या
मछलियों की संख्या
मछलियों के भूख की दर
शैवालों की वृद्धि दर
(speed with which the number of algae increases)
 
Star Logo Thumbnail

 

 

जब तुम यह गेम शुरू करते हो तब स्क्रीन पर मौजूद डब्बों में शैवाल व मछलियों की संख्या को बदलते हुए देख सकते हो। इसके पास एक ग्राफ़ होगा जिसमें शैवालों व मछलियों की संख्या दिखेगी जिससे तुम उनके बीच के संबंध की तुलना भी कर सकोगे। 

 

चलो अब इसे देखते हैं
 

खेल शुरू होने पर तुम स्लाइडर की सहायता से निम्न मानदण्ड तय कर सकते हो​

पहली स्थितिः                   

शैवाल की वृद्धि दर और भूख को 10 कर दो और शैवाल की संख्या को 100 कर दो। यह देखो  कि जब समय 400 के बिंदु पर पहुंचता है तब मछलियों की संख्या में क्या होता है ।​

दूसरी स्थितिः

शैवाल की संख्या को 200 कर दो। अब यह देखो कि मछलियों की संख्या को क्या होता है।​

तीसरी स्थितिः

यह देखो कि शैवाल की वृद्धि दर को 10 से 0 कर देने पर तुम्हारी मछलियों को क्या होता है।​

चौथी स्थितिः

अपनी मछलियों के भूख की दर को 5 से 10 करके उनको ज्यादा भूखा कर दो। अब देखो की शैवालों की संख्या में क्या होता है।



Graph 1
 

क्यानीचे दिए हुए ग्राफ को देखकर तुम यह बता सकते हो कि मछलियों का क्या हुआ?



condition

 

 

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:33:04]