clix - Ecosystem
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Ecosystem

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

Lesson 6 गतिविधि 2

गतिविधि1: परिस्थितिक तंत्र सेवाएं

विभिन्न परिस्थितिक तंत्रों से हमें अलग-अलग तरह के प्राकृतिक संसाधन मिलते हैं। मिसाल के लिए, जंगल का परिस्थितिक तंत्र हमें लकड़ी, चिकित्सकीय वनस्पतियां आदि मिलते हैं, जबकि हमारी मछलियों का एक बड़ा हिस्सा और कई खनिज हमें जलीय परिस्थितिक तंत्र से मिलते हैं। प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ (जिनको अल्पकालिक सेवा कहते हैं) परिस्थितिक तंत्र हमें चुपचाप दूसरी सेवाएं भी देते हैं। ये जैविक व अजैविक घटकों को नियंत्रित भी करते हैं ताकि किसी विशिष्ट इलाके में जीवन संभव हो सके। तापमान को एक स्तर पर बनाए रखना और वनस्पतियों द्वारा ऑक्सिजन का उत्पादन, अपघटन की प्रक्रिया से सूक्ष्मजीवियों द्वारा अवशिष्ट पदार्थों को हटाने आदि जैसे काम किसी परिस्थितिक तंत्र द्वारा दी गई नियंत्रक सेवाओं के कुछ उदाहरण हैं। इसके अलावा, कुछ परिस्थितिक तंत्रों का इस्तेमाल हम मनबहलाने या धार्मिक उद्देश्यों आदि के लिए करते हैं। इस तरह की सेवा को सांस्कृतिक सेवा कहते हैं। पहाड़ों, समुद्र के किनारों, द्वारा मिलने वाले मनोरंजन या धार्मिक काम के लिए नदी के किनारे का इस्तेमाल आदि विभिन्न परिस्थितिक तंत्रों से हमें मिलने वाली सांस्कृतिक सेवाओं की कुछ मिसालें हैं। यहां हम परिस्थितिक तंत्र से कोई संसाधन नहीं ले रहे होते हैं लेकिन इनमें जो गतिविधियां की जाती हैं वह इंसानों की खुशी और शांति के लिए जरूरी हैं। 

 

चलो एक जलीय परिस्थितिक तंत्र देखते हैं

 

तुम्हे उन संसाधनों और सेवाओं की सूची बनानी है जो हम इस तरह के परिस्थितिक तंत्र से ले रहे हैं।

 

  परिस्थितिक तंत्र      प्राकृतिक संसाधन                        सेवा

नदी

पानी, मछली


यातायात, सिंचाई, जलक्रिड़ाएं      

         
     
[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:33:27]