clix - Ecosystem
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Ecosystem

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

5.1 किस जीव को ऊर्जा और पोषक तत्व कहां से मिलते हैं? -  उपभोक्ता

किस जीव को ऊर्जा और पोषक तत्व कहां से मिलते हैं? -  उपभोक्ता

 

कई तरह के बैक्टीरिया, जानवर और इंसान ऊर्जा और पोषण के लिए विभिन्न किस्म के पेड़-पौधे या जानवर खाते हैं। इनको उपभोक्ता कहते हैं क्योंकि ये दूसरे जीवों के शरीर या शरीर के हिस्से खाते हैं। उपभोक्ता अजैविक तत्वों को सीधे-सीधे भोजन के रूप में इस्तेमाल नहीं कर सकते। वे सभी जीव जो ऊर्जा और पोषण के लिए दूसरे जीवों पर निर्भर हैं उनको हेटरोट्रोफ़ (Heterotroph) भी कहते हैं (हेटरो = दूसरे/अन्य)। इनमें से कुछ भोजन के लिए सिर्फ पेड़-पौधों का ही इस्तेमाल करते हैं (शाकाहारी) जबकि कुछ दूसरे जानवरों को खाते हैं (मांसाहारी)। कई परिस्थितिक तंत्रों में तुमको ऐसे जानवर मिलेंगे जो पेड़-पौधे व जानवर, दोनों ही खाते हैं (सर्वाहारी)।​

यह चर्चा करो कि - 

तुम इसमें इंसानों को कहां रखोगे? ​

चलो  उपभोक्ताके विडियो देखते हैं।​
 

 ​​

 

​Video courtesy:  Arjun C P​
[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:33:22]