clix - Ecosystem
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Ecosystem

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

Lesson 5 : किस जीव को ऊर्जा और पोषक तत्व कहां से मिलते हैं? उत्पादक

किस जीव को ऊर्जा और पोषक तत्व कहां से मिलते हैं? उत्पादक

यह तथ्य सभी जानते हैं कि हर जीव (सूक्ष्मजीवी, पेड़-पौधे और जानवर) को जीवित रहने के लिए ऊर्जा और पोषक तत्वों की जरूरत होती है। किसी भी परिस्थितिक तंत्र में रहने वाले जीवों के लिए सूरज ऊर्जा का मुख्य स्रोत है। वनस्पति और शैवाल (algae) उनके शरीर में मौजूद क्लोरोफ़िल की मदद से होने वाली प्रकाश-संश्लेषण (photosynthesis) की प्रक्रिया में सूरज की रोशनी को ऊर्जा के स्रोत के रूप में इस्तेमाल करते हैं। ये वातावरण से अवशोषित किए गए अजैविक तत्वों जैसे कि, कार्बन डाइऑक्साइड, पानी और खनिजों का इस्तेमाल अपने शरीर के विभिन्न हिस्सों के निर्माण के लिए करते हैं। प्रकाश-संश्लेषण के दौरान ये हवा में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड (जो दूसरे जीव सांस लेने की प्रक्रिया में बनाते हैं) का अवशोषण करते हैं और बदले में एक दूसरा जरूरी अजैविक तत्व ऑक्सिजन छोड़ते हैं। 

 

चूंकि पेड़-पौधे व शैवाल ऊर्जा और पोषक तत्व हासिल करने के लिए अजैविक तत्वों का सीधे-सीधे इस्तेमाल करते हैं इसलिए उनको ऑटोट्रोफ़ (Autotroph) कहते हैं (ऑटो का अर्थ है स्वयं और ट्रोफ़ का अर्थ है पोषण, यानी स्वयं-पोषक) वे जैविक घटक जो ऊर्जा और पोषक तत्व का उत्पादन कर सकते हैं उनको उत्पादक भी कहते हैं।​

 

चलो  उत्पादक के विडियो देखते हैं।​
 

 ​
 

 

  

यह चर्चा करो कि-

 

क्या उत्पादकों का रंग हमेशा हरा ही दिखता है? ऐसा क्यों है?​

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:32:50]