clix - Values Stories (obsolete)
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
New profile photo
×
Values Stories (obsolete)

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

15.4 अपना हुनर पहचानो



अगर हमें अपने गुण और ख़ासीयत पता हों तो हम खुद से संतुष्ट और प्रसन्न रहते हैं। पर जैसे कि हमने इन कहानियों में देखा, दूसरी बातों का भी हम पर असर पड़ता है। उदाहरण के लिए, लोगों की हमारे बारे में राय। अगर ज़ोहरा की बात करें तो हमें पता चलता है कि लोगों की रोक-टोक की वजह से वह दुखी है और धीरे-धीरे उसका आत्मविश्वास कम हो रहा है।

कभी-कभी हमारी खासियत दूसरों को पसंद नहीं आती या फिर वे उसे खासियत नहीं बल्कि कमज़ोरी मानते हैं। अक्सर हम अपनी कमज़ोरियों पर ही ग़ौर करते रहते हैं और उनके बारे में दुखी होते हैं। जैसे कि पढ़ाई में पीछे होने के दुख में, बाबू अपने गुणों को भूल रहा है और दूसरे भी यही ग़लती कर रहे हैं।
 

अक्सर हमारा आत्मविश्वास कुछ रूढिबद्ध धारणााओं की वजह से डगमगा जाता है। जैसे कि, लड़के कैसे होने चाहिए इसकी कुछ धारणाएँ होती हैं। रूपक दूसरे लड़कों से अलग है इसलिए उसे चिढ़ाया जाता है।
 

कभी-कभी हम खुद को साधारण मानने लगते हैं, और हमें लगता है कि हममें कुछ भी ख़ास नहीं है। पर इन बातों का मतलब यह है कि, हम सबमें कुछ गुण होते हैं और कुछ कमज़ोरियाँ भी। एक बार हम इन्हें पहचान लें, तो फिर हम कमज़ोरियों को कम करने की कोशिश कर सकते हैं और हमारे गुणों को निखार सकते हैं।



[Contributed by ankit.dwivedi@clixindia.org, richa.pandey@clixindia.org on 6. April 2018 17:46:15]