clix - Values Stories (obsolete)
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
New profile photo
×
Values Stories (obsolete)

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

15.2 रूपक की कहानी


क़िस्सा 2

रूपक, औरतों से भरे घर में पला है। वह अपनी माँ और चार बहनों के साथ रहता है। बचपन में उसकी नाज़ुक तबीयत और अनगिनत बीमारियों की वजह से, उसका कुछ ज़्यादा ही ध्यान रखा जाता था। वह बस्ती के लड़कों के साथ भाग-दौड़, खेल-कूद में कभी शामिल न हो सका। इसलिए बचपन से ही उसे घर में माँ या बहनों की मदद करने और उनके साथ वक़्त बिताने की  आदत है। अब रूपक 13 साल का है। कई सालों तक रूपक क्लास के लड़कों से दूर ही रहता था। उसे उनकी मार-धाड़, उछल-कूद और मस्ती से डर लगता था। इस बात पर वे उसे बहुत छेड़ते व सताते थे। कभी-कभी तो वह रोने ही लग जाता था। रूपक गणित में और हार्मोनियम बजाने में माहिर है। पर लड़के उसे इन बातों के लिए भी छेड़ते थे।


पर इन दिनों हालात कुछ सुधर गए हैं। एक बार रूपक ने कुछ लड़कों को गणित की समस्याएँ सुलझाने में मदद की और तबसे उनका व्यवहार बदलने लगा। अब वे अक्सर उससे गणित के विषय में मदद लेते हैं और धीरे-धीरे उनमें दोस्ती होने लगी है। रूपक ने भी उनकी छेड़-छाड़ का हँसी-मज़ाक से जवाब देना सीख लिया है। उन लड़कों ने उसे स्कूल के ऑरकेस्ट्रा में शामिल कर लिया है। अब वह ऑरकेस्ट्रा में हार्मोनियम बजाता है।

scene


अपने दोस्तों के साथ इन प्रश्नों के बारे में चर्चा करें।

  • अपनी परेशानी से निपटने के लिए क्या आपको रूपक का तरीक़ा अच्छा लगा?

  • अगर रूपक को ख़ुद में विश्वास न होता तो क्या उसे और भी परेशानी झेलनी पड़ती?

  • क्या आप ऐसे बच्चों को जानते हैं जिन्हें सब छेड़ते और सताते हैं?

  • क्या ऐसी हरकतों से उनके आत्मविश्वास पर असर होता होगा?

  • क्या ऐसी हरकतें करना सही है?
     

[Contributed by ankit.dwivedi@clixindia.org, richa.pandey@clixindia.org on 22. März 2018 15:18:20]