clix - Values Stories (obsolete)
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
New profile photo
×
Values Stories (obsolete)

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

16.2 देबराज का किस्सा



REgional
कल्पना कीजिए कि आप ओड़ीशा के देबराज हैं। आप गोआ में नौकरी कर रहे हैं। काम से लौटने के बाद, आप सड़क पर पैदल जा रहे हैं। अचानक सड़क के किनारे खड़े कुछ लोग आपको घूरने लगते हैं और गालियाँ देने लगते हैं। आपको आश्चर्य हो रहा है कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं। आप उनकी भाषा नहीं समझते, इसलिए आप नहीं जानते कि वे क्या कह रहे हैं। आप ध्यान नहीं देते और चलते रहते हैं। आप इसी रास्ते से प्रतिदिन जाते हैं और उन लोगों का यह व्यवहार जारी रहता है। एक दिन आप उन्हें चिल्ला कर कहते हैं कि यदि उन्होंने यह सब बंद नहीं किया तो आप पुलिस में शिकायत करवा देंगे। उनको गुस्सा आ जाता है और वे आपको मारने-पीटने लगते हैं। सड़क से गुज़रता एक व्यक्ति आपको बचाने के लिए आता है। लोगों का वह समूह चिल्ला कर कुछ कहता है और वहाँ से भाग जाता है। वह व्यक्ति आपको अस्पताल ले जाता है। आप उससे पूछते हैं कि वे लोग क्या कह रहे हैं। वह बताता है कि वे आपकी काली चमड़ी और अलग रंग-रूप पर ताने कस रहे थे। वे आपको 'बाहरी व्यक्ति' मानकर ऐसा व्यवहार कर रहे थे, क्योंकि आप उनकी भाषा नहीं बोलते हैं और आप स्थानीय व्यक्तियों की तरह नहीं दिखते हैं। आपको यह सुनकर धक्का लगता है।

 

इस परिस्थिति में आपको कैसा लगेगा? क्या आपके विचार से उन व्यक्तियों का व्यवहार उचित था?

[Contributed by ankit.dwivedi@clixindia.org, richa.pandey@clixindia.org on 22. März 2018 15:26:43]