clix - Values Stories (obsolete)
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
New profile photo
×
Values Stories (obsolete)

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

16.1 भारत की विविधता


अनेकता में एकता

 

भारत की राजधानी क्या है? हमारे देश के राष्ट्रपति कौन हैं?

भारत के बारे में ये तथ्य हम जानते हैं। सामाजिक ज्ञान की पुस्तकों में आपने ऐसे तथ्यों तथा अपने देश की विविधता के बारे में पढ़ा होगा। आइए अपने देश से संबन्धित कुछ और बातें जानें

  • भारत में 28 राज्य और 7 संघ राज्य-क्षेत्र हैं।
  • भारत में 22 प्रमुख भाषाएँ, 122 अन्य भाषाएँ और लगभग 1599 बोलियाँ हैं
  • बहुत से धर्मों के लोग भारत में रहते हैं – हिंदु, ईसाई, मुसलमान, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी

 

विभिन्न राज्यों के लोगों के इन चित्रों को देखिए। जलवायु, संस्कृति, खान-पान, पहनावा, त्योहार, भाषाएँ, त्वचा का रंग, शारीरिक रूप-रंग – ये सब चीज़ें एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने पर बदल जाती हैं। यहाँ तक कि एक ही राज्य में बहुत से परिवर्तन देखने को मिलते हैं, जैसे कि अलग-अलग बोलियाँ और खान-पान। परंतु एक चीज़ जो सभी के लिए समान है, वह है हमारी राष्ट्रियता। हम एक दूसरे से बहुत अलग हैं परंतु हम सब भारतीय हैं।

Unity 
UnityUnityUnity

[Contributed by ankit.dwivedi@clixindia.org, richa.pandey@clixindia.org on 9. Mai 2018 14:10:08]