clix - Health and Disease
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Health and Disease

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

Teacher note

यह कहानी इस बात को उभारती है कि लोग लम्बे समय से मलेरिया से जूझ रहे हैं। हालांकि उसके इलाज की जानकारी भी लम्बे समय से हमारे पास रही है लेकिन उसे फैलने से रोकना एक चुनौती रही है। भारत में हर साल सैंकड़ों लोग मलेरिया से मर जाते हैं।
मलेरिया कैसे होता है और यह कैसे फैलता है इसकी जानकारी की मदद से कुछ देशों को अपने यहां से मलेरिया को दूर करने में मदद मिली है। लेकिन यह जानकारी एक दिन में नहीं मिली। जो जानकारी आज हमारे पास है उसे हासिल करने में कई सदियां लग गईं। मलेरिया के इतिहास में कुछ बड़े ही दिलचस्प मोड़ आते रहे हैं – कुछ सफलताएं तो कुछ असफलताएं।
इस कहानी का मकसद यह दिखाना है कि मलेरिया के बारे में लोगों ने धीरे-धीरे बहुत सी जानकारियां खोज निकाली। इसके ज्ञान में कई लोगों का योगदान है। इनमें से कुछ लोगों का तो उनके विचारों के लिए मजाक भी उड़ाया गया हालांकि वे सही थे। हम कह सकते हैं कि मलेरिया की खोज टुकड़ों-टुकड़ों में हुई। अनेक वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने यह समझने की कोशिश की कि यह कैसे होता है। इनमें से कइयों के विचार दूसरे वैज्ञानिकों द्वारा गलत भी सिद्ध कर दिए गए।
ये कहानी मलेरिया के इतिहास का पूरा ब्यौरा नहीं देती। इस भाग में कई चीज़ों, जैसे कि मच्छरों को मारने के लिए डीडीटी के इस्तेमाल, मलेरिया के अलग-अलग प्रकार और उसके इलाज के बारे में चर्चा नहीं की गई है। अगर समय हो तो टीचर क्लास में इसकी चर्चा कर सकते हैं।

 
[Contributed by administrator on 14. März 2018 19:59:16]