clix - Health and Disease
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Health and Disease

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

3.3.1 आयरन की कमी से एनीमिया

एनीमिया


आओ हम एनीमिया के बारे में एक कहानी पढ़ते है और ये जानने की कोशिश करते है कि एनीमिया कैसे जीवन को प्रभावित करता है?

सौम्‍या 13 वर्ष की है, पिपलिया गाँव में रहती है। वह गांव की माध्‍यमिक शाला की कक्षा 7वीं में पढ़ती है। उसके माता पिता खेत पर मज़दूरी करते हैं। स्‍कूल जाने के पहले वह घर के कर्इ सारे काम करती है – पानी भरना, झाड़ू लगाना, बर्तन मांजना, आदि। समय होता है तो वह एक रोटी खा लेती है। नहीं तो एक कप चाय पी कर स्‍कूल भाग जाती है। वह खेल में अच्‍छी है और अक्‍सर दौड़ में पहले आती है। पर कुछ हफ़्तों  से उसे एहसास हो रहा है कि वह जल्‍दी ही थक जाती है। उसे आज कल भूख भी नहीं लगती।  सुबह उठ कर काम करने में मन नहीं लगता है। कक्षा में भी उसे महसूस होता है कि वह ध्‍यान नहीं लगा पा रही। एक दिन खेलते- खेलते उसे चक्‍कर आ गया और आँखों के सामने अंधेरा सा छा गया। उससे खेला नहीं गया और वह बैठ गयी। एक सहेली उसके लिए पानी ले कर आयी और दूसरी ने मैडम को बुलाया। सूशीला मैडम ने उसकी आँखों की पलके और जीभ का रंग देखा। उनका रंग बहुत फीका था। मैडम को शक था कि सौम्‍या को एनीमिया है।

कुछ दिनों बाद सुशीला मैडम ने एनीमिया  पर चर्चा रखी। कक्षा में सभी बच्‍चों की आँखें और जीभ देखी। लगभग 30 में से 12 बच्‍चों की पलकों और जीभ का रंग का हल्‍का था। यह खून की कमी का लक्षण हो सकता था।

फिर मैडम ने खून की कमी के और लक्षण भी बताए। कई बच्‍चों ने अपने अनुभव बताए। नाजनीन ने बताया कि सुबह -सुबह उसकी पिंडलियाँ और कमर दुखती है। अजय ने बताया कि उसकी माँ काम बहुत करती है और खाना कम खाती है इसलिए वह कमजोर है।

मैडम ने बताया कि ये सब खून की कमी के लक्षण हैं।  खून बनाने के लिए हमारे भोजन में प्रोटीन और आयरन यानि‍ की लौह तत्व ज़रूरी होता है। प्रोटीन किन चीज़ों में पाया जाता है वह  तो बच्‍चों ने झट बता दिया – दालों में , फलियों में , दूध, मांस, अंडे, मछली, आदि में  । पर किन भोज्‍य पदार्थों में आयरन  होता है वह उन्‍हे नहीं पता था।

तब मैडम ने अगले  दिन बच्‍चों को  खाने की कुछ  कच्ची चीज़े लाने को कहा जिसकी सूची निचे तालिका में दी है । वे एक प्रयोग करेंगे जिससे यह पता कर पाएँगे कि किन भोज्‍य पदार्थों में ज़्यादा आयरन पाया जाता है।

तुम्हारे अनुमान से इनमे से किन चीजों में ज्यादा आयरन होगा ?

क्रमांक

भोज्य पदार्थ का नाम तथा उसकी मात्रा

प्रयोग के बाद अवलोकन

1.

गुड़                   ५ ग्राम

.........

2.

पालक का रस  

 

3.

आयरन टेबलेट

 

4.

निम्बू का रस  

 

5.

नमक

 

6.

आसुत जल

 

7.

इमली

 

8.

चुकन्दर

 

9.

   

10.

   
[Contributed by administrator on 14. März 2018 20:02:26]