clix - Health and Disease
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Health and Disease

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

2.11 मलेरिया की कहानी- गतिविधि 4

मलेरिया की कहानी:  कितने किस्म के मच्छर ?


a4

अलग-अलग समूहों में बंटकर अपने स्कूल या घर से मच्छर इकट्ठा करो।

अगर जिन्दा मच्छर नहीं पकड़ पा रहे हो तो उनको मारकर पकड़ो।

मच्छरों को सफेद सतह पर रखकर उनको ध्यान से देखो।

नीचे दिए हुए बिंदुओं पर विचार करो और जितने भी मच्छर तुमने पकड़े हों उसके आधार पर इस तालिका को भरो।

1) तुमने मच्छरों को कब पकड़ा (दिन में या रात में)?

2) क्या ये मच्छर पूरी तरह काले हैं या उनपर धारियां या धब्बे बने हुए हैं?
3) ये तुम्हे कहां मिले?

 

 

क्रम संख्या

समय (रात/दिन)

पूरी तरह काले

(हां/नहीं)

पंखों पर धारियां

(हां/नहीं)

पैरों पर धब्बे

जगह

1.

 

 

 

 

 

2.

 

 

 

 

 

 

अपनी तालिका को दूसरों से मिलाओ।

अपने आस-पड़ोस में तुम्हें मुख्य रूप से तीन किस्म के मच्छर मिलेंगे। जो पूरे-के-पूरे काले हैं उनको क्यूलेक्स कहते हैं। जिनके पंखों पर काली धारियां हैं उन्हें एनोफ़िलीस कहते हैं और यही मलेरिया फैलाने वाले मच्छर हैं। जिन मच्छरों पर काले-सफेद धब्बे हैं उनको एडीज़ कहते हैं। जिस तरह एनोफ़िलीस मलेरिया फैलाते हैं उसी तरह एडीज़ डेंगू फैलाते हैं।





 

[Contributed by administrator on 14. März 2018 20:00:47]