clix - Physics: Motion
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Physics: Motion

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

Exercise

आइए कुछ अभ्यास करें

1. नीचे दी गई तालिका का उपयोग करते हुए, कछुए और खरगोश की दौड़ का एक दूसरा ग्राफ बनाइए।

समय
(मिनट)

खरगोश

(मीटर)

कछुआ

( मीटर )

0

1

0

1

20

10

2

40

20

3

60

30

4

60

40

5

60

50

6

60

60

7

60

70

8

60

80

9

60

90

10

60

100

11

87

100

11.5

100

100



2. एक मालगाड़ी इटारसी से भोपाल जा रही है। 12 बजे उसने होशंगाबाद छोड़ा और 15 मिनट बाद एक चढ़ाई वाले रास्ते पर गाड़ी का इंजन और ब्रेक फेल हो गए। परिणाम स्वरूप गाड़ी ढलान पर पीछे की ओर 5 किलोमीटर वापस लौटी और एक समतल पटरी पर रूक गई। इंजन ड्राइवर और गार्ड ने कंट्रोलर को सूचना दी। नया इंजन 20 मिनट बाद वहां आया। नीचे दिया गया ग्राफ इस कहानी के आधार पर बनाया गया है लेकिन ग्राफ अधूरा है। क्या आप ग्राफ का शेष हिस्सा बना सकते हैं और तालिका को भी पूरा कर सकते हैं?
2
समय
(मिनट)

दूरी

( किलोमीटर )

12.00

0.0

12.15

......

......

10

12.40

.....

......

20



3. नीचे दिया गया ग्राफ दो बहनों किमि और जिकि की उनके घर से स्कूल की यात्रा को दिखा रहा है। किमि किताबों की दुकान पर थोड़ी देर के लिए रुकी। कुछ ही देर में जिकि भी वहां पहुंची। किताबों के दुकान से दोनों साथ में स्कूल गई। ग्राफ में दी गई जानकारी का उपयोग करते हुए तालिका को पूरा करो।
3

समय
(सेकंड )
कीमी

(मीटर)

जिकी

(मीटर)

0

5

15

20

25

30

35

40


(i) किताबों की दुकान तक पहुंचने में किसने कम समय लिया?
(ii) किमि कितनी देर तक दुकान में रुकी रही?
(iii) क्या आप ग्राफ में उस हिस्से को पहचान सकते है जो किमि के दुकान में रुकने को दर्शा रहा है?
(iv) स्कूल और दुकान के बीच की दूरी और घर और दुकान के बीच की दूरी क्या होगी?

4. विमल और आबिद ने 1000 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। ग्राफ का ढाल उनकी दौड़ को दिखा रहा है। कौन तेज़ दौड़ा आबिद या विमल? और आप ऐसा क्यों सोचते हो?

4


5. एक स्कूल बस ने बच्चों को लेकर गांव से 10 बजे चल दी। 11 बजे बस एक पूल के पास पहुंची। पूल पर से नदी की बाढ़ का पानी बह रहा था। बस ने वहां दो घंटे रुकी रही। 1 बजे जब नदी की बाढ़ का पानी कम हुआ और पूल के नीचे से बहने लगा तब बस ने पूल पार किया और स्कूल की ओर चलने लगी। बस को यहां से स्कूल तक जाने में एक घंटे का समय लगा। इस समय तक स्कूल बंद होने का समय हो चला था। बस ने अपनी वापसी यात्रा शुरू की। एक घंटे में बस ने बच्चों को गांव में पहुंचा दिया। इस कहानी को ग्राफ में चित्रित कीजिए।

[Contributed by administrator on 8. April 2019 18:03:21]