clix - Physics: Motion
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Physics: Motion

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

Position-time graph

कछुए और खरगोश की दौड़


1
                  ग्राफ 5.3: कछुए और खरगोश की दौड़

शुरुआत सबकी सुनी हुई मशहूर कहानी कछुए और खरगोश की दौड़ से करते हैं। इस कहानी में खरगोश अपेक्षाकृत तेज़ दौड़ लगाता है और बीच रास्ते में आराम फरमाता है। वहीं कछुआ धीमी गति के साथ दौड़ता है लेकिन इसी तरह अंतिम बिन्दु तक चलता रहता है। और अंत में धीमा किन्तु नियमित धावक दौड़ जीतता है।

 

 
नीचे दिए ग्राफ में खरगोश और कछुएं की दौड़ की कहानी को ग्राफ में दर्शाया गया है।
 
अपने दौस्त को बताओ कि एक दूसरे की तुलना में खरगोश और कछुआ पूरे समय किस तरह गतिशील रहे। आपको यह जानना ज़रूरी है कि किस तरह ग्राफ की व्याख्या की जाती है।
 

ग्राफ के अ-ब रेखाखंड पर दूरी d1 व d2 का मिलान समय t1 व t2 से हो रहा है जो समय के साथ स्थिति परिवर्तन को दर्शा रहा है।इसका मतलब हुआ कि ग्राफ में रेखाखंड अ-ब गतिशीलता का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

 
इसी तरह, रेखाखंड C-D और A-E भी गतिशीलता को दर्शा रहे हैं। अब आप रेखाखंड B-C को देखिए। शुरूआती बिन्दु से दूरी d3 मिलान कर रही है समय t3 से। आगे चले तो, दूरी d3 समय t4 से भी मिलान कर रही है। दो फर्क समय बिन्दुओं के लिए शुरूआती बिन्दु से दूरी एक समान है। इसलिए ग्राफ के इस हिस्से में स्थिति में समय के सापेक्ष बदलाव नहीं है। यानी यह विश्राम की अवस्था है।

क्या आप वक्र (ABCD) और (AED) में यह विभेद कर सकते हैं कि किसका संबंध खरगोश की गति से है और क्यों?

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:47:17]