clix - Physics: Motion
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Physics: Motion

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

Velocity

वेग


किसी पिंड में गति के साथ गतिशीलता की दिशा भी हो तो उसे वेग या वेलोसिटी कहते हैं। इसमें परिवर्तन तब होता है जब गति या गतिशीलता की दिशा में बदलाव हो।



जब हम कहते हैं कि बस 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है तो किस दिशा में चल रही है इसकी कोई जानकारी नहीं होती। जब हम गति के साथ यह भी बताएं कि किस दिशा में चल रही है तब वो वेलोसिटी या वेग कहलाती है।
 

वेग में परिवर्तन होता है यदि स्पीड के परिमाण या दिशा में बदलाव करें। इसलिए यदि हम यह कहें कि एक बस 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर जा रही हैं, तो हम वेग के बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि स्पीड एक खास दिशा में है।
 

वेग भी नियत रह सकता है यदि गतिशीलता के दौरान स्पीड (इसका परिमाण) व दिशा में बदलाव न किए जाएं।
 

यहां कुछ उदाहरण वेग परिवर्तन संबंधी है। आपको स्पीड के बारे में अंदाज़ वाहन के स्पीडोमीटर की रीडिंग से मिलता है और दिशा की कल्पना सड़क के उतार-चढ़ाव, गड्ढ़ों, स्पीडब्रेकर आदि से।

 

(I) स्पीड में परिवर्तन लेकिन दिशा में बदलाव नहीं।
part

इस मामले में बस एक सीधी रेखा पर चल रही है लेकिन स्पीड में बदलाव हो रहा है।  
 

(II) स्पीड स्थिर लेकिन दिशा में परिवर्तन
part

इस मामले में बस ने शुरुआत के बाद जब स्पीड पकड़ी तो पूरे रास्ते उसी स्पीड को कायम रखा। रास्ते में उतार-चढ़ाव थे इसलिए दिशा में बदलाव होता रहा। 
 

(III) स्पीड और दिशा दोनों में बदलाव
part
 

इस मामले में स्पीड और दिशा दोनों में बदलाव है।


 

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:47:09]