clix - Physics: Motion
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Physics: Motion

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

7.5 ढलान पर गति की जांच पड़ताल

मान लीजिए कि आप किसी पहाड़ी रास्ते पर साइकिल चला रहे हैं। तो आपकी गति की किस तरह की है

 

अगर हमें गति की प्रकृति के बारे में कुछ कहना हो हमें पहले तो गति को छोटे से छोटे खंडों के बीच अवलोकन करना होगा और देखना होगा कि हल काल खंड में वस्तु कितनी दूरी तय करती है।दौड़ने वाली गतिविधि के मार्फत आप यह तो जान ही गए होंगे।


cycle




लेकिन सड़क पर चल रही साइकिल के इस तरह के आंकड़े लेना आसान नहीं होगा। रास्ते में लोग भी होंगे, गाड़ियां भी चल रही हों। आपको वह सही स्थान चुनने में मुश्किल होगी जहां से आप साइकिल की गति का लगातार अवलोकन कर सकें।

उस स्थिति में हमें एक प्रयोग को बनाने की ज़रूरत पड़ेगी, ऐसा प्रयोग जो साइकिल के समान स्थितियां और घटना कक्षा में पैदा कर सके। इस प्रयोग की मार्फत आप घटना के कुछ हिस्सों का बारीकी से अवलोकन कर सकते हैं। और इन अवलोकनों और गणनाओं के आधार पर बाहर, हकीकत की दुनिया की घटना के बारे में कुछ भविष्यवाणी कर सकते हैं। 

इन्हें आमतौर पर नियंत्रित प्रयोग, या क्ंट्रोल एक्पेरिमेंट कहते हैं। यह एक तरह से हकीकत की किसी घटना का प्रायोगिक रूपांतरण होता है। वैज्ञानिक इन प्रयोगों का अनुसंधान में भरपूर इस्तेमाल करते हैं। 


 
[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:46:48]