clix - Physics: Motion
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Physics: Motion

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

2.1 पहेली 1 – क्या हम स्थिर हैं?

चलायमान या स्थिर
 

                            Sun
                                                                                                                       चित्र 2.1: पहेली 1



हम सभी जानते हैं कि धरती अपनी धुरी पर घूमती है और साथ ही सूरज के चारो ओर भी चक्कर लगाती है – यह बात हमारे आसपास के मकान, पेड़-पौधों पर भी लागू होता है। वो सायकिल जिसकी हम सवारी नहीं कर रहे हो वो भी पूरे समय गतिशील होती है। लेकिन हम कहते हैं कि पेड़ स्थिर हैं, हमारे मकान दिन-रात एक ही जगह पर रहता है और सड़क पर चलने वाली सायकिल या स्कूटर गतिशील है।     

इस मुद्दे को हम यहां सुलझाने की कोशिश करेंगे।
 
जब कभी हम धरती पर किसी गतिशीलता की बात करते हैं तो धरती की गतियों को शामिल नहीं करते। लेकिन धरती अपनी धुरी पर और सूरज की परिक्रमा करती है।  

हम यह मानकर चलते हैं कि ज़मीन स्थिर है, पेड़, पहाड़ आदि भी स्थिर हैं क्योंकि धरती के सापेक्ष उनकी स्थिति में बदलाव नहीं होता। तो धरती पर किसी गतिशीलता का वर्णन करने में स्थिर ज़मीन हमारे लिए एक संदर्भ बिन्दु बनकर उभरती है।
 
थोड़े और विस्तार में जाकर बात करें तो सड़क किनारे के किसी भी लैंडमार्क (पहचान चिन्ह) जैसे किलोमीटर के पत्थर, खंबे आदि को भी धरती के सापेक्ष स्थिर मानते हैं। और सफर के दौरान इनका उल्लेख करते हैं।  
 
इससे यह कहने में मदद मिलती है कि हम घर से दो किलोमीटर का सफर कर चुके हैं या, हम रेलवे स्टेशन से 200 मीटर दूर हैं।

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:47:13]