clix - Physics: Motion
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Physics: Motion

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

A way to investigate motion

गति की जांच -पड़ताल का एक तरीका

CYCLE-

क्या दो बिन्दुओं के बीच साइकिल एक समान स्पीड से चल रही है या फिर इसकी स्पीड बदल रही है? 

अगर कोई वस्तु गतिमान है और समय के सापेक्ष उसकी स्पीड बदल नहीं रही है तो हम कहते हैं कि इस वस्तु समान रुप से गति कर रही है या उसकी गति समान है।
 

जैसे कि कोई चींटी 1 सेकेण्ड में 1 सेंटी मीटर की दूरी तय करती है और इसी तरह हरेक अगले सेकेण्ड में 1 सेंटी मीटर ही चलती जाती है तो हम कह सकते हैं चींटी एक समान गति से चल रही है।

वहीं गतिमान वस्तु की स्पीड अगर समय के साथ बदल रही है, तो हम कहते हैं उसकी गति अ-समान है। यानी समान नहीं हैं।  
  
जैसे कि अगर दूसरी चींटी पहले सेकेण्ड में 1 सेंटी मीटर की दूरी तय करती है, दूसरे सेकेण्ड में 2  सेंटी मीटर चलती है और तीसरे सेकेण्ड में 1.5 सेंटी मीटर की दूरी तय करती है तो हम कह सकते हैं कि वह अ-समान गति से चल ही रही है या उसकी गति अ-समान है।

हमारे आसपास होने वाली रोजमर्रा की गतियां आमतौर पर अ-समान ही होती हैं। जैसे कि बस का सड़क पर चलना, चिड़िया का हवा में उड़ना, हवा का बहना, पानी का बहना, य सब आमतौर पर असमान गति में होते हैं। समान गति के उदाहरण हमारे आसपास बमुश्किल ही मिलते हैं।

लेकिन विज्ञान में सिर्फ कहने से काम नहीं चलता। अपना बात मनवाने के लिए आपके पास आंकड़े होनें चाहिए।

तो कैसे सिद्ध किया जाए कि कोई गति समान है या अ-समान?

लेकिन इसके पहले कि हम गति की खोजबीन करना सीखें, नीचे दिए गये कुछ सवालों का उत्तर देने की कोशिश करें?


 

 


 






 
[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:47:01]