clix - Physics: Motion
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Physics: Motion

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

Rate of velocity change

त्वरण की गणना 


त्वरण को अंग्रेज़ी के अक्षर ‘a’ से प्रदर्शित किया जाता है। वहीं जब “a avg”  लिखा हो तो उसका मतलब है कि हम औसत त्वरण की बात कर रहे हैं।



अगर आप वेग में बदलाव का कुछ समय तक अवलोकन करें, तो आप इकाई समय में वेग में बदलाव की दर निकाल सकते हैं या फिर आप उस समयांतराल के दौरान औसत त्वरण की गणना भी कर सकते हैं।

औसत त्वरण = वेग में परिवर्तन/ समय का अंतराल (जितने समय में वेग परिवर्तन हुआ है)

 

  \(a_{avg} = {\Delta v \over \Delta t}\)
                         
     
\(a_{avg} = { v_2 - v_1 \over t_2-t_1}\)

 

  • V 1 = प्रारंभिक वेग
  • v 2 = अंतिम वेग
  • t 1 =  समय प्रारंभिक बिन्दु पर
  • t 2 = समय अंतिम बिन्दु पर
∆v  = डेल्टा v यात्रा के किसी हिस्से में वेग में परिवर्तन के अंतर को प्रदर्शित करता है। और  ∆t  = डेल्टा t वेग में परिवर्तन के बीच लगे हुए समय को प्रदर्शित करता है।

वेग में परिवर्तन की दर जितनी कम होगी आपकी यात्रा भी उतनी ही आरामदायक होगी। आर वेग में परिवर्तन की दर अगर अधिक है, यानी अगर धनात्क त्वरण और ऋणात्मक त्वरण दोनो ही अधिक हैं तो आपकी यात्रा मुश्किल से ही कटेगी।

एक ट्रेन 60 किलोमीटर/सेकेण्ड  स्पीड से चल रही है। 12:05 pm पर ड्राइवर ट्रेन पर ब्रेक लगाना शुरु करते हैं ताकि ट्रेन एक समान गति से धीमी होती हुई प्लेटफार्म पर रुक जाए। 12:10 pm पर ट्रेन प्लेटफार्म पर रुक जाती है।क्या आप सोच सकते हैं इन पांच मिनटों के दौरान ट्रेन के वेग में किस दर से परिवर्तन हुआ होगा?

औसत स्पीड की गणना करने वाले समीकरण से तो आप परिचित है। वेग में परिवर्तन की दर की गणना के लिए हम इसी समीकरण का उपयोग करेंगे। ध्यान रहे कि जब भी हम वेग में परिवर्तन की बात करते हैं तो दरअसर हम त्वरण की ही बात कर रहे होते हैं।

औसत त्वरण निकालने का समीकरण

 

\(a_{avg} = {\Delta v \over \Delta t}\)

 
 
 \(a_{avg} = {0 - 60 km/hour \over 5 minute}\)
 
   (km/hour = किलोमीटर/घंटा; minute = मिनट)
aavg = -12 किलोमीटर/घंटा/मिनट
 
ध्यान रहे कि ऋणात्मक चिन्ह बताता है कि ट्रेन की गति धीमी हो रही है।
 
इस उत्तर से पता चलता है कि ट्रेन की गति 12 किलोमीटर/घंटा/मिनट की दर से कम हो रही होगी। और पांच मिनट के दौरान ट्रेन इस गति से धीमी होती हुई रुक गई।

अगर ट्रेनन 12 किलोमीटर/घंटा/मिनट  की दर से धीमी हो रही है तो पांच मिनट के दौरान ट्रेन की गति में त्वरित बदलाव को आप इस तरह भी व्यक्त कर सकते हैं।

 
Table 8.3 वेग और समय के बीच संबंध की तालिका 
समय (मिनट में)            0                      1                   2                         3                     4                          5 
वेग किमी प्रति घंटा 60 48 36 24 12 0

अब आपके पास कुछ सवाल हैं जिनका उत्तर आपको खोजना है




 






 

 

                                  

 

 

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:46:54]