clix - Physics: Motion
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
Profile picture for this group.
New profile photo
×
Physics: Motion

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

पैमाने का मानकीकरण

अपने कदमों को पैमाना बनाना

आवश्यक सामग्रीः

1. चलने के लिए खाली जगह

2. एक कागज़ का फीता

3. चॉक या मार्कर पेन

गतिविधि करना:
 

1. अपनी कक्षा के आसपास खाली जगह खोजिए। यह कोई गलियारा या कोई और खुली जगह हो सकती है। जगह चुनते समय इस बात का ध्यान रखना है कि वहां आप सामान्य रूप से कम-से-कम 20 कदम चल सको।
 
2. जहां से चलना शुरू कर रहे हों वहां शुरुआती बिन्दु चिन्हित कर दीजिए।
 
3. यहां से 10 मीटर की दूरी नापिए। यहां कदमताल का अंतिम बिन्दु है।
 
4. इस दूरी पर दो-चार बार चलिए।

 

क्या आपके कदमों की संख्या हर बार एक जैसी आ रही है?

 इस रास्ते पर 10 बार चलकर, दी गई तालिका में डाटा भरिए। हर बार अपने कदमों को गिनकर उसे तालिका में भरिए।
 

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10
                   

1.4 तालिका – कदमों की गिनती

आपने एक खास बात जानी – रेंज या सीमाक्या आपके कदमों की गिनती में काफी भिन्नता है?


गिनती की भिन्नता की कोई रेंज या सीमा मिलती है?


यह रेंज या सीमा इस बात का अंदाज लगाने में मदद करती है कि किसी तय दूरी पर यदि आप 11वीं बार चल रहे हो तो इस दूरी को तय करने के लिए लगने  वाले कदमों की संख्या एक सीमा या रेंज के भीतर होगी।
 

इस रास्ते पर पांच बार और चलकर अपने अनुमान की जांच करो वह सही था या गलत।  

[Contributed by administrator on 10. Januar 2018 21:46:47]